Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

लीची से लेकर चिया सीड्स तक, जान लें इन्हें खाने का सही तरीका वरना हो सकता है नुकसान

सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी खाना-पीना है, उतना ही जरूरी खाने-पीने की चीजों को सही तरीके से डाइट में शामिल करना भी है। क्या आप जानती हैं कि लीची, चिया सीड्स, केला और नींबू समेत कई ऐसे फूड्स हैं, जो बेशक गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से खाया जाए तो सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
Updated:- 2026-07-13, 19:18 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खान-पान बहुत जरूरी है, लेकिन उतना ही जरूरी खाने को सही तरह से और सही समय पर खाना भी है। आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि किन चीजों को साथ में नहीं खाना चाहिए, किन चीजों को भिगोकर खाना चाहिए या फिर किन चीजों को रात में नहीं खाना चाहिए। असल में ये सब बातें यूं ही नहीं कही जातीं। इनके पीछे साइंस छिपी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स को भी आप गलत तरीके और गलत समय पर खाएंगी, तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। लीची से लेकर चिया सीड्स तक, हमारी डेली डाइट में शामिल होने वाले कुछ फूड्स को खाने का सही तरीका, डाइटिशियन से जानते हैं। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

लीची खाने का सही तरीका

डाइटिशियन राधिका का कहना है कि लीची को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व शुगर को कम कर सकते हैं और इससे अचानक शुगर लेवल गिर सकता है। इसे हमेशा मील्स के बाद खाएं। लीची को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर खाना सही रहेगा।

Can lychee upset your stomach

नींबू को गर्म चीजों में न डालें

नींबू को कभी भी तेज गर्म सब्जी, दाल या पानी में नहीं डालना चाहिए। जब खाना गुनगनुा हो, तो नींबू का रस निचोड़ सकते हैं। तेज गर्म फूड्स में नींबू डालने से इसमें मौजूद विटामिन-सी खत्म हो जाता है और इसके बाकी गुण भी नष्ट हो जाते हैं।

Lemon juice in palak benefits

कॉफी कब पिएं?

चाय और कॉफी हम सभी के रूटीन का हिस्सा हैं। दिन में 1-2 बार हम सभी चाय-कॉफी पीते ही हैं, लेकिन इसे कभी भी नाश्ते या खाने के साथ नहीं लेना चाहिए वरना खाने में मौजूद आयरन के शरीर में अब्जॉर्बशन में मुश्किल आती है।

केला खाने का सही तरीका

केले को बेरीज का कोका पाउडर से बनने वाली स्मूदीज में न मिलाएं। इससे केले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर तक नहीं पहुंच पाते हैं। केले को अलग से खाना ही बेहतर रहता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपकी डाइट बिगाड़ रही है पीरियड्स का पैटर्न? जानिए एक्सपर्ट की राय

चिया सीड्स

चिया सीड्स बेशक सुपरफूड होते हैं, लेकिन इन्हें बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए। इन्हें हमेशा पानी या दूध में भिगोकर ही खाएं। जब आप इन्हें भिगोती हैं, तो ये अपने वजन से काफी ज्यादा पानी सोख लेते हैं और एक 'जेल' की परत बन जाती है। इन्हें रूखा खाने से कब्ज, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

chia seeds pre workout drink

यह भी पढ़ें- सुंदरता का अमृत है यह लाल जूस, चेहरे पर चाहिए 'कश्मीरी ग्लो' तो 15 दिन पीकर देखें


एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स, फर्टिलिटी और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shuttersotck

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।