तनाव हार्मोन को बैलेंस कर सकता है यह समर ड्रिंक

कोर्टिसोल शरीर में बढ़ जाए तो कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती है। खास कर गर्मियों के मौसम में। ऐसे में आप यह नारियल वाला कूलिंग ड्रिंक पीकर कोर्टिसोल को बाय बाय कह सकती हैं।
Updated:- 2025-05-26, 18:41 IST
image

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बढ़ ही जाता है। वहीं अब गर्मी के कारण इसमें और इजाफा हो जाता है। जब तनाव लेते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं। बढ़ा हुआ कोर्टिसोल आपको कई तरह से परेशान करता है। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल जानकारी दे रही हैं।

कोर्टिसोल हाई होने के लक्षण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

  • हर वक्त थकान महसूस होना
  • मीठे और कॉफी की क्रेविंग
  • बेली फैट
  • ब्लोटिंग
  • कब्ज
  • हेयर फॉल
  • अनियमित पीरियड साइकिल
  • चिड़चिड़ापन महसूस होना

कोर्टिसोल को डाउन करने के लिए आप एक खास तरह की ड्रिंक पी सकते हैं। यह ड्रिंक एक स्ट्रेस बस्टर और कूलिंग एजेंट होता है। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है। इसका नाम है कोकोनट रोज कूलर ड्रिंक

सामग्री

summer drink that can balance cortisol hormone

  • एक गिलास नारियल पानी- यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।
  • एक टीस्पून गुलाब जल- गुलाब जल शांति प्रदान करता है। तनाव कम करता है।
  • एक चुटकी इलायची पाउडर- यह शरीर को डिटॉक्स करती है।
  • सब्जा सीड्स भिगोए हुए शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं।

यह भी पढ़ें-आपको भी पीरियड में 1 या दो दिन ही ब्लीडिंग होती है? इन फूड्स को बनाएं बेस्ट फ्रेंड

विधि

  • इस सभी सामग्रियों को मिलाएं।
  • इसमें बर्फ डालें और सिप-सिप कर के पिएं।

पीने का सही समय

सबसे अच्छा समय है 10 या 11 बजे के बीज यानी आपके नाश्ते के बाद और दोपहर के भोजन के पहले।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।