इन 2 स्टेप से आसानी से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी गंभीर बीमारी है। यह एक साइलेंट किलर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत के लगभग 77 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और 25 फीसदी लोग प्री डायबिटिक है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखकर आप खुद को लंबे वक्त तक स्वस्थ रख सकते हैं।आज हम आपको एक्सपर्ट रामिता कौर के बताए वो दो आसान स्टेप्स बता रहे हैं जिससे आप डायबिटीज को रिवर्स या कंट्रोल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं क्या हैं वो स्टेप
डायबिटीज कंट्रोल करने के उपाय (lower blood sugar level naturally)
View this post on Instagram
A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)
एक्सपर्ट बताती है कि आपके डायबिटीज के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है आपका गलत खानपान। एक्सपर्ट कहती हैं कि 4 से 6 आपके दिन का वह समय होता है जब आप सबसे ज्यादा भूखे होते हैं अक्सर लोग इस वक्त पर बिस्किट, नमकीन और जंक फूड्स का सेवन करते हैं। ये सभी ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में पहला कदम है कि आप इस समय पर अपने स्नैक्स को समझदारी से चुनें, इस वक्त भूख लगने पर आप रोस्टेड चना, पफ्ड राइस मिक्स, मिलेट पफ्स, मखाना, खाखरा, अगर आपको यो विकल्प कम लग रहे हैं तो चिंता न करें इसके अलावा
- स्प्राउट्स सलाद
- काला चना सलाद
- स्पाइसी टोफू
- पनीर
- वेजी स्टिक्स हुमस
- सूप
- फ्रूट विद नट बटर
- सूप
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
डायबिटीज कंट्रोल करने का दूसरा कदम यह है कि आप प्रोटीन का ध्यान रखें। एक्सपर्ट कहती हैं कि हर भोजन में प्रोटीन शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। अपने भोजन की शुरुआत हमेशा एक कटोरी सलाद या सॉटेड वेजिटेबल्स से करें, इसके अलावा अपने दही में फ्लैक्सीड्स पाउडर मिलाना न भूलें। प्रोटीन के सेवन से शरीर में इंसुलिन का स्तर स्थिर रहता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
इन सरल कदमों को अपनाकर आप न सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि इसे रिवर्स भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-खाली पेट चबा लीजिए करी पत्ता, कंट्रोल होगी डायबिटीज
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।