पीसीओडी कंट्रोल करने के लिए खाएं यह रोटी

पीसीओडी के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए एक खास तरह की रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। इस रोटी को बनाने में तिल,कलौंजी और अलसी के बीज शामिल किए जाते हैं।
Updated:- 2024-11-21, 16:38 IST
image

खराब लाइफस्टाइल और खानपान का खामियाजा हमें अपनी सेहत गंवा कर ही भरना पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल का ही नतीजा है कि महिलाएं पीसीओडी जैसी समस्या से परेशान होती हैं। इसके चलते कई तरह की दिक्कत जैसे हार्मोनल असंतुलन, अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स और मुंहासे होते हैं। इससे उबरना इतना आसान नहीं होता है। पीसीओडी कंट्रोल करने में सही आहार की भूमिका बहुत अहम होती है। आज हम आपको पीसीओडी फ्रेंडली रोटी के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आईना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

पीसीओडी कंट्रोल करने वाली रोटी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

सामग्री

  • 2 कप आटा
  • 1 टेबल स्पून तिल
  • 1 टेबल स्पून कलौंजी
  • 1 टेबल स्पून अलसी पाउडर
  • पानी जरूरत के मुताबिक

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरे में 2 कप आटा डाल लें।
  • इसमें तिल,कलौंजी और फ्लैक्स सीड पाउडर डालें।
  • अब पानी डालकर अपने हिसाब से आटा गूंथ लें।
  • गूंथे हुए आटा को आधा घंटा सेटल होने के लिए छोड़ दें।
  • अब लोई बनाकर रोटियां तैयार करें।
  • तवे पर घी डाल कर इसे दोनों तरफ़ से सेंक लें।
  • तैयार है आपकी पीसीओडी फ्रेंडली रोटी

यह भी पढ़ें-सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखेगा नानी मां का बताया यह नुस्खा

कैसे फायदेमंद है यह रोटी?

PCOD GIRL

  • इसके फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इससे पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
  • कलौंजी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं यह एंड्रोजेन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो कि पीसीओडी में ज्यादा बनने लगते हैं।
  • फ्लेक्ससीड ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतर स्रोत है,जो शरीर में सूजन को कम करने और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है।
  • इस रोटी को खाने से स्किन को काफी फायदा पहुंचता है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-बाल पतले और बेजान हो गए हैं तो डाइट में शामिल करें ओमेगा 3 फैटी एसिड

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।