Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:21 PM IST

शरीर की गर्मी कम कर सकते हैं ये 10 रुपये के बीज, अंदर से रखेंगे AC जैसा कूल

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। जब गर्मियों में बॉडी हीट बढ़ने लगती है, तो इसका असर हमारी सेहत पर होता है। सौंफ के बीज शरीर के अंदर की गर्मी को कम कर सकते हैं। ये सस्ते से बीज बेहद फायदेमंद होते हैं और खासकर गर्मी में शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।
Updated:- 2026-05-09, 15:09 IST
Summer drinks for cooling body

गर्मियों में शरीर का अंदर से ठंडा रहना बहुत जरूरी है। शरीर के अंदर बढ़ती हीट कई परेशानियों की वजह बन सकती है। इस समय पर शरीर को बाहर से ठंडा रखने के लिए हम कई जतन करते हैं, लेकिन असल में शरीर का अंदर से ठंडा रहना भी बहुत जरूरी है वरना सेहत बिगड़ सकती है। गर्मियों में तेज धूप, पसीना, डिहाइड्रेशन और गलत खानपान के कारण बॉडी हीट बढ़ जाती है। इसकी वजह से शरीर पर दाने निकलना, एसिडिटी, छाले और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में रसोई में मौजूद ये सस्ते से बीज मदद कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं सौंफ के बीजों की। गर्मियों में इनका सेवन कैसे बॉडी हीट को कम कर सकता है और इसे कैसे डाइट में शामिल करना है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

शरीर की गर्मी कम कर सकते हैं सौंफ के बीज, ऐसे करें डाइट में शामिल

fennel seeds water for for acidity

  • सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
  • इससे शरीर के अंदर की हीट कम होती है, डाइजेशन में सुधार होता है, एसिडिटी दूर होती है और ब्लोटिंग भी कम होती है।
  • गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान संतुलित रह सकता है और पेट को राहत मिलती है।
  • सौंफ का पानी पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी दूर होती है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को राहत मिलती है।
  • जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो भी हीट बढ़ने लगती है। ऐसे में सौंफ के बीज शरीर में पानी की कमी भी दूर करते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है।

यह भी पढ़ें- रोज पीती हैं कॉफी? जानिए सेहत के लिए वरदान है या नुकसान

सौंफ के बीज को कैसे करें डाइट में शामिल?

fennel seeds benefits for digestion

  • रातभर एक गिलास पानी में सौंफ भिगो दें और सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करके पी लें।
  • आप खाने के बाद सौंफ के दाने भी चबा सकती हैं।

नोट- सौंफ का सेवन आमतौर पर फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है या आप दवाइयां ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे नियमित डाइट में शामिल करें। 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र तक सफेद नहीं होंगे बाल, रसोई में मौजूद ये 2 चीजों करेंगी कमाल


गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सौंफ का पानी मदद कर सकता है। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।