हीमोग्लोबिन लेवल हो गया है 10 से भी कम? आज से ही डाइट में शामिल कर लीजिए ये 4 चीजें

क्या आपका हीमोग्लोबिन 10 से भी कम हो गया है...क्या आपको अक्सर थकान, कमजोरी और सिरदर्द महसूस होता है, अगर ऐसा है तो शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए, आज से ही डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें।
image

क्या आपका हीमोग्लोबिन 10 से भी कम हो गया है?

क्या आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है?

क्या आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं?

अगर ऐसा है, तो आपको डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। हीमोग्लोबिन, हमारी रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाने का काम करता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो हीमोग्लोबिन लेवल भी कम हो सकता है। हीमोग्लोबिन लेवल को सही रखनेके लिए, आपको डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

किशमिश

kishmish water for women healt

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो सबसे पहले किशमिश खाना शुरू कर दीजिए। किशमिश, आयरन से भरपूर होती है और इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से, शरीर में खून की कमी दूर होती है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। आप रातभर किशमिश को पानी में भिगोएं और सुबह इस खाएं।

अमरंथ

अमरंथ यानी राजगिरा का आटा भी आयरन से भरपूर होता है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इसमें फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है,जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

दालें

daal soup for weight loss

दाल, हम सभी लगभग रोजाना खाते हैं। यह भी आयरन का एक अच्छा सोर्स है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए, आप दालों को डाइट में शामिल करें। इसमें कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं। इससे आयरन शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब होता है।

यह भी पढ़ें- 2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद

करी पत्ता

करी पत्ते में एंटी-एनीमिया गुण होते हैं। यह विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंंट्स और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसे खाने से डाइजेशन सुधरता है, शरीर में खून की कमी दूर होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आप खाली पेट 5-7 करी पत्ते चबाएं।


यह भी पढ़ें- दादी मां की बताई इन 3 चीजों को रोज खाएं, खून की कमी होगी दूर


खून की कमी को दूर करने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP