बिना डाइटिंग के कमर का बढ़ता घेरा होगा कम, बस कर लीजिए ये 4 काम

क्या आप लटकती हुई तोंद और कमर के बढ़ते घेरे से परेशान हैं? क्या आप बिना डाइटिंग के अपने पेट, कमर और हिप्स की जिद्दी चर्बी कम करना चाहती हैं, तो आपको बस इन 4 टिप्स को फॉलो करना है। बिना खर्च के डाइट में कुछ आसान बदलाव करके आप मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन कम कर सकती हैं। आजकल बढ़ता वजन काफी महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है और कई बार लाख कोशिशों के बाद भी वजन टस से मस नहीं हो पाता है। कई लड़कियां वजन कम करने के लिए महंगी फीस देकर जिम ज्वॉइन करती हैं, तो कई बार क्रैश डाइटिंग करके शरीर को कमजोर कर लेती हैं, लेकिन आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप इन आसान और नेचुरल उपायों से आसानी से वजन कम कर सकती हैं। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डाइटिशियन मनप्रीत कालरा और डाइटिशियन राधिका गोयल से हुई बातचीत के आधार पर दे रहे हैं। बता दें कि डाइटिशियन मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं और राधिका गोयल सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए इन 4 टिप्स को करें फॉलो

- दिनभर गुनगुना पानी पीना वजन कम करने का एक आसान तरीका है। आपको दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्निंग भी आसान होती है।
- शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी गुनगुना पानी मदद कर सकता है। ऐसे में पानी जरूर पिएं। कमर और पेट की चर्बी को कम करने के लिए पानी में हल्दी और अदरक उबालकर पिएं। हल्दी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये दोनों ही चीजें शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करती हैं। इंफ्लेमेशन की वजह से भी शरीर फूला हुआ नजर आता है। ऐसे में इसे कम करना बहुत जरूरी है।
- जिन लोगों को कब्ज बनी रहती है, उनके शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और वजन बढ़ने लगता है। घी वाला पानी कब्ज को दूर करने में मदद करता है। गुनगुने पानी में घी डालकर पिएं। इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज दूर होती है। आपको घी 1 टीस्पून से ज्यादा नहीं लेना है। इससे भी बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि पेट साफ होगा।
यह भी पढ़ें- मोटापा या इंफ्लेमेशन: बढ़ते वजन के पीछे असली वजह क्या है? ऐसे करें पहचान

- खाने से लगभग आधा घंटा पहले आपके एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके को गुनगुने पानी में लेना है। इससे भी पेट की जिद्दी चर्बी कम होती है और शरीर में जमा फैट पिघलता है। ये ब्लड शुगर को कम करने और मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने का भी आसान तरीका है।
- आप दाल और सब्जियों में अदरक और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। इनमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं। इनसे इंफ्लेमेशन कम होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए कर रही हैं डाइटिंग, तो पहले ही जान लें शरीर के ये संकेत
वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।