कब्ज आज के दौर में होने वाली एक आम समस्या है,जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। खराब खानपान, पानी की कमी के कारण पाचन तंत्र खराब हो जाता है,जिससे व्यक्ति को मल त्याग करने में परेशानी होती है। कब्ज ज्यादा बढ़ जाए, तो हर वक्त गैस और एसिडिटी होती रहती है। यह काफी असहज स्थिति होती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं , तो हम आपको एक बहुत ही आसान उपाय बता रहे हैं जिसकी मदद से कब्ज में राहत मिल सकती है। कब्ज में आप किशमिश वाला दूध पी सकते हैं। आइए जानते हैं यह कब्ज में कैसे फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल से इस बारे में जानते हैं।
किशमिश वाला दूध पीने से शरीर में फाइबर की पूर्ति होती है। किशमिश में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, पाचन को सुधार कर मल त्याग को आसान बनाने में मदद करती है। जब दूध में मिलाकर इसे पिया जाए, तो आंतों को लैक्सेटिव गुणों की प्राप्ति होती है। इसमें सोर्बिटोल होता है जो मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। बोवेल मूवमेंट सही होता है। दूध में मौजूद प्रोबायोटिक्स की मात्रा गट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होती है। इतना ही नहीं किशमिश वाला दूध पीने से खून की कमी भी दूर होती है।इससे रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ती है।
यह भी पढ़ें-चेहरे पर नेचुरल निखार के लिए पिएं यह डिटॉक्स ड्रिंक, 15 दिनों में दिख सकता है निखार
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं रसोई में मौजूद ये 5 मसाले, बस इस तरीके से कीजिए इस्तेमाल
यह विडियो भी देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।