Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Weight Loss Diet: वजन कम करने के लिए डिनर में ट्राई करें यह हेल्दी डिश

वजन कम करने के लिए आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए। ब्रेकफास्ट या डिनर स्किप करने के बजाय, हेल्दी ऑप्शन्स को चुनें। जिससे शरीर को सही न्यूट्रिशन भी मिले और वेट गेन भी न हो। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-07, 13:38 IST
Is high fiber and protein good for weight loss

वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप खाने में प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर और बाकी न्यूट्रिएंट्स की सही मात्रा लेंगे और अनहेल्दी फैट्स से दूर रहेंगे, तो आपका वजन भी कम होगा और कई बीमारियों से भी आप बचे रहेंगे। मेटाबॉलिज्म का स्लो होना, डाइट में अनहेल्दी चीजें खाना और फिजिकल एक्टिविटी का न के बराबर होना, वेट गेन का मुख्य कारण है। इसके अलावा, शरीर में होने वाला हार्मोनल इंबैलैंस भी वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। वेट लॉस के लिए डिनर हल्का लेना चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको भूखा रहना है। डिनर में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर लो कैलोरी चीजों को शामिल करें। एक ऐसी ही डिश के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं, जो वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन घटाने के लिए खाएं यह हेल्दी रेसिपी

healthy nutrition salad

  • हंग कर्ड शरीर में जरूरी प्रोटीन देता है। कर्ड प्रोबायोटिक होता है और गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
  • यह डिश न्यूट्रिशन का पावर हाउस है। इससे शरीर में जरूरी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स मिलते हैं।
  • चिया सीड्स ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। यह गट हेल्थ और वेट लॉस के लिए अच्छे होते है।
  • खीरा, कब्ज से लड़ने, वजन और बेली फैट को कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
  • गाजर में भी कैलोरी कम होती है और यह न्यूट्रिशन्स से भरपूर होती है। वेट लॉस में यह आपकी मदद कर सकती है।
  • मूंगफली और काजू हेल्दी फैट्स हैं। दोनों ही चीजों में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।
  • करी पत्ता भी डाइजेशन को सुधारने और वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।
  • आप इसमें अनारदाना, उबली हुई लौकी और चुकंदर भी एड कर सकती हैै।
  • ये तीनों चीजें भी हेल्दी डाइजेशन और वेट लॉस के लिए अच्छी होती हैं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करने के लिए रामबाण है यह 1 पत्ता

वेट लॉस के लिए हेल्दी डिश

hung curd salad for weight loss

सामग्री

  • हंग कर्ड- 1 बड़ा कप
  • घिसी हुई गाजर- 1/4 कप
  • घिसा हुआ खीरा- 1/4 कप
  • भीगे हुए चिया सीड्स- 1 टीस्पून
  • काला नमक और काली मिर्च   1 चुटकी
  • भुने हुए काजू और मूंगफली  1-1 चम्मच
  • करी पत्ता 4-5
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • राई- 1 टीस्पून
  • घी- 1 टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को दही में मिलाएं।
  • इसे अच्छे से स्मूद कंसिस्टेंसी तक मिक्स करें।
  • अब एक पैन लें।
  • इसमें घी गर्म करें।
  • इसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालें।
  • आप इसमें सूखी लाल मिर्च भी डाल सकती हैं।
  • इस तड़के को अपनी मेन डिश में मिलाएं।
  • आपका हेल्दी डिनर तैयार है।

यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

FAQ
वजन जल्दी कैसे घटाएं?
वेट लॉस के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। प्रोटीन रिच डाइट वेट लॉस के लिए अच्छी होती है। इसके अलावा, एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान दें।
तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाएं?
वजन कम करने के लिए अदरक, दालचीनी, सौंफ और जीरे जैसी कई चीजें फायदेमंद मानी जाती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।