तेल का सेवन हमारे खान-पान का एक अहम् हिस्सा है। कई लोग सरसों तेल, सोयाबीन तेल और आदि तेल का प्रयोग करते हैं। इन्हीं में से एक हैं मोरिंगा ऑयल। मोरिंगा ऑयल जिसे अधिकतर लोग सहजन के तेल के नाम से भी जानते हैं, जिसे मोरिंगा ओलीफेरा नाम के पेड़ के बीज से तैयार किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर सहजन का तेल कई रूप से सेहत के लिए सही माना जाता है। कई महिलाएं स्किन और हेयर केयर के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप मोरिंगा ऑयल के फायदे के बारे में नहीं जानती हैं, तो आपको ये लेख पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि, इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सहजन का तेल शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं।
जी हां, सहजन के तेल का सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। कहा जाता है इस तेल में एंटी-ओबेसिटी और एंटी-डायबिटिक बायोएक्टिव होते हैं, जो वजन को बढ़ने नहीं देते हैं और न ही मोटापा बढ़ने देते हैं। अगर इस तेल का मियानित और सही मात्रा अनुसार सेवन किया जाए तो बहुत तेजी से वजन को कम किया जा सकता है। टाइप टू 2 डायबिटीज के लिए भी इस तेल को फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है मशरूम का सेवन करना
सहजन के तेल में मौजूद विटामिन-सी के साथ अन्य कई रोगजनक गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायता करते हैं। कहा जाता है कि इस तेल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को अन्य बीमारियों से लड़ने से हेल्प करता है। इसके सेवन से शरीर का एनर्जी लेवल भी बेहतर रहता है और थकान मिलों दूर।
ड्राई स्किन के लिए भी सहजन तेल को बेस्ट तेल माना जाता है। कहा जाता है कि मोरिंगा ऑयल में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा से विषैल पदार्थों को बाहर निकालते हैं। तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ विटामिन-ए और ई बेजान त्वचा को मुलायम बनाने में भी हेल्प करते हैं। अगर इसका नियमित और सही मात्रा में सेवन करते हैं त्वचा को अन्य रूप से भी मजबूती मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं नारी की पत्तियों के सेहत से जुड़े ये फायदे, डाइट में करें शामिल
कहा जाता है कि तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहती है, तो आप इसका सही मात्रा में सेवन कर सकती हैं। ब्लड प्रेशर के साथ-साथ मोरिंगा ऑयल डैंड्रफ के लिए भी कई महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रोल को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर किया जा सकता है। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imimg.com,post.healthline.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।