मेथी दाने के पानी में छुपा है महिलाओं की 3 समस्याओं का हल, रोजाना पिएंगी तो दिखेगा असर

अगर हम ऐसा कहें कि रसोई में मौजूद कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करने से आपको कई दिक्कतों का हल मिल सकता है, तो ये गलत नहीं होगा। हमारी रसोई असल में कई ऐसी चीजों का भंडार है, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। मेथी दाना इन्हीं में से एक है। हम सभी की रसोई में आमतौर पर मेथी दाने जरूर मिल जाएंगे। इनका इस्तेमाल खाने-पीने की कई चीजों में होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद हैं। खासकर महिलाएं अगर खाली पेट मेथी दाने का पानी पीना शुरू कर देंगी, तो कुछ हफ्तों में उन्हें पीरियड्स, हार्मोनल इंबैलेंस और वजन समेत कई चीजों में अंतर महसूस हो सकता है। चलिए जानते हैं कि ये महिलाओं की कौन सी 3 समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं।
महिलाओं की इन 3 समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है मेथी दाने का पानी

- एक्सपर्ट का कहना है कि मेथी दाना ब्लोटिंग को कम करता है और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है और पीरियड्स भी नियमित होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको साफ फर्क नजर आ सकता है।
- मेथी के दानों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे न केवल पीरियड्स नियमित होते हैं, बल्कि दर्द भी कम होता है।
- मेथी दाने का पानी पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, डाइजेशन में सुधार होता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और शुगर क्रेविंग्स भी कम होती है।
- जो महिलाएं पीसीओएस या पीरियड से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं या जिनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा रहता है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
- मेथी दाने का पानी स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
कैसे तैयार करें मेथी दाने का पानी?

- आपको 1 टीस्पून मेथी दाने को रातभर 1 गिलास पानी में भिगोना है।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
- आप भीगे हुए मेथी दाने को चबा भी सकती हैं।
- ऐसा 1-3 महीने तक करने से आपको बदलाव महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Basi Roti With Ghee: बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से सेहत सुधरेगी या बिगड़ेगी? डाइटिशियन से समझें
इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो इसे डॉक्टर की सलाह के बिना न लें।
- ब्लड शुगर कम रहता है या डायबिटीज की दवाइयां चल रही हैं, तो भी इसके सेवन से परहेज करें।
- थायराइड, एसिडिटी और आईबीएस में भी इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
- जो महिलाएं खून पतला करने की दवाई ले रही हैं, उन्हें भी इसे लेने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में दही खाया तो सेहत बनेगी या बिगड़ेगी? जानिए एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं अगर कुछ हफ्तों तक खाली पेट मेथी दाने का पानी पीना शुरू करती हैं, तो सेहत में बदलाव महसूस हो सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या मेथी दाना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है?
- हां मेथी दाने का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।