Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

Basi Roti With Ghee: बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से सेहत सुधरेगी या बिगड़ेगी? डाइटिशियन से समझें

हम में से काफी लोग नाश्ते में बची हुई बासी रोटी पर घी लगाकर खा लेते हैं। कई घरों में ऐसा होता है। बासी रोटी को कुछ लोग फायदेमंद तो कुछ नुकसानदेह बताते हैं। बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से सेहत बिगड़ेगी या बनेगी, चलिए इसका जवाब डाइटिशियन से ही जान लेते हैं।  
Updated:- 2026-04-24, 19:22 IST
basi roti with ghee for health

सेहतमंद रहने और दिन की सही शुरुआत करने के लिए हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है। नाश्ते से न केवल दिनभर के कामों के लिए हमें ताकत मिलती है, बल्कि हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नाश्ता हेल्दी रखने में मदद करता है। हमारे भारतीय घरो में नाश्ते के लिए कई चीजें बनती हैं। जहां कई लोग नाश्ते में पोहा, इडली और पराठे जैसी चीजों को खाते हैं, वहीं कुछ लोगों को चाय और बिस्किट खाने की आदत होती है। हालांकि, चाय और बिस्किट नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। बचे हुए खाने को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करना हमारे भारतीय घरों का चलना है। ऐसे में नाश्ते में कई लोग बासी रोटी पर घी लगाकर खाना भी पसंद करते हैं। क्या ये वाकई सही है, क्या इससे सेहत को फायदा होता है या नुकसान, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. A. Swetha, MSC RD, Registered Dietitian, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad जाकारी दे रही हैं।

बासी रोटी पर घी लगाकर सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह?

basi roti with ghee

  • बासी रोटी पर घी लगाकर खाने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को एनर्जी मिलती है। हालांकि, इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। बासी रोटी में नेचुरल फर्मेंटेशन होता है और इसकी वजह से इसमें एक ऐसा स्टार्च बनता है, जो फाइबर की तरह काम करता है और गट हेल्थ और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
  • बासी रोटी पर घी लगाने से इसमें ब्यूटिरेट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे गट लाइनिंग को आराम मिलता है, इंफ्लेमेशन कम होता है और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
  • ऐसे में बासी रोटी और घी मिलकर खाने से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और शरीर को ताकत मिलती है। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • घी में मौजूद वसा में घुलनशील विटामिन (ए, डी, ई, के) इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्बशन को बढ़ाते हैं। इस कॉम्बिनेशन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है और सुस्ती भी महसूस नहीं होती है।
  • इसे अधिक मात्रा में खाना सही नहीं होता है क्योंकि ज्यादा घी खाने से कैलोरी बढ़ सकती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, जिनका वजन बढ़ा है या जिन्हें हार्ट से जुड़ी परेशानी है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए

यह भी पढ़ें- Aloe Vera for Weight Loss: बिना Gym के तेजी से घटेगा वजन, सुबह खाली पेट पिएं ये स्‍पेशल जूस

1 (28)

  • अगर आपका पाचन कमजोर है, तो इसकी वजह से आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग भी हो सकती है। 
  • ऐसे में दिन में 1-2 बासी रोटी से ज्यादा खाना सही नहीं रहेगा और घी भी 1-2 टीस्पून से ज्यादा न लगाएं। अगर आप बासी रोटी पर घी लगाकर खा रही हैं, तो फिर और चीजों में घी का कम इस्तेमाल करें।

 

 

 

यह भी पढ़ें- सुबह या शाम, कब हल्दी दूध पीने से शरीर को मिल सकता है ज्यादा फायदा?

 

अगर आप भी बासी रोटी पर घी लगाकर खाती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।