Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

पेट,कमर और जांघों के इर्द-गिर्द बढ़ रही है चर्बी? रोज पिएं यह सूप, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

अगर आप पेट, कमर और जांघों की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं, तो आपको एक्सपर्ट के बताए इस सूप को डाइट में शामिल करना चाहिए। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।
Updated:- 2024-10-12, 02:30 IST
image

क्या आप लटके हुए पेट से परेशान हैं

क्या कमर की बढ़ी हुई चर्बी आपकी शर्मिंदगी का कारण बन रही है

क्या जांघों की चर्बी को कम करने की आपकी सारी कोशिश फेल हो रही हैं

अगर ऐसा है, तो आपको अपनी डाइट में जल्द से जल्द कुछ बदलाव करने चाहिए। बॉडी फैट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खान-पान सही न होना, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, नींद पूरी न होना और इंसुलिन रेजिस्टेंस के अलावा अन्य कई कारणों के चलते, शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। बॉडी में किस हिस्से पर फैट अधिक बढ़ रहा है, यह भी काफी कुछ बताता है। पेट, कमर और जांघों की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए, डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको एक खास सूप के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें काले चने का सूप

Belly Fat in 35 plus women

  •  पेट, कमर और जांघों के इर्द-गिर्द बढ़ती चर्बी का कारण, शरीर में एस्ट्रोजन की अधिकता होती है। इसके अलावा, इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ भी ऐसे हो सकता है।
  • काले चने में विटामिन-बी6 होता है। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करने में मदद करता है।
  • काले चने में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और इसे डाइट में शामिल करने से वजन आसानी से कम होता है।
  • इसमें मौैजूद फाइबर की वजह से इससे पेट भी अच्छे से साफ होता है।
  • घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। यह लिवर फंक्शन को सुधारता है और एस्ट्रोजन डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।
  • अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। तुलसी की पत्तियां, लिवर को डिटॉक्स करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती हैं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

पेट, कमर और जांघों की चर्बी कम करने के लिए पिएं यह सूप

chana salad for weight loss

सामग्री

  • काला चना- 30 ग्राम
  • टमाटर- 1
  • घी- 1 टीस्पूम
  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच
  • पानी- आधा लीटर
  • तुलसी की पत्तियां- 2-3

विधि

  • काले चने को अच्छे से भिगोकर कुकर में 3 सीटियों तक कुक करें।
  • अब एक पैन में घी, अदरक, टमाटर, धनिये के बीज, नमक और मिर्च डालें।
  • इसे अच्छे से पकाएं।
  • अब इसमें काला चना डालकर इसे ब्लेंड कर लें।
  • आपका सूप तैयार है।

यह भी पढ़ें- लटकी हुई तोंद होगी अंदर, घर पर रोज करें ये 2 योगासन

 

पेट, कमर और जांघों की चर्बी को कम करने के लिए इस सूप को पिएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।