महिलाओं के लिए सेहत की सौगात है कच्चा दूध, डाइट में शामिल करने से हो सकते हैं कई बड़े फायदे

Raw Milk Benefits for Women: महिलाओं के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद होता है। पाचन दुरुस्त करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने का का सही तरीका एक्सपर्ट से जान लीजिए।
image

Mahilao ke liye kacche doodh ke fayde: क्या आपको पता है कि सेहतमंद रहने का चाबी आपके हाथ में ही है। सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल से काफी हद तक बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। जब भी पौष्टिक खाने की बात होती है, तो फल, सब्जियों, नट्स और सीड्स के साथ दूध को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। आपने अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से भी सुना होगा कि रोजाना एक गिलास दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। दूध में हल्दी, खजूर, बादाम या अन्य कई चीजों को मिलाकर पीने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। आमतौर पर घरों में हम दूध को उबालकर पीते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि कच्चा दूध भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर, महिलाओं को जरूर इसे डाइट का हिस्सा हनाना चाहिए। पाचन दुरुस्त करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने का का सही तरीका एक्सपर्ट से जान लीजिए। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं के लिए कच्चे दूध के फायदे

Health benefits of raw milk

डाइजेशन सुधारता है

कच्चा दूध, डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करता है। यह प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स से भरपूर होता है। पाचन को सुधारने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन फायदेमंद है। अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो कच्चे दूध को डाइट में जरूर शामिल करें।

हड्डियां मजबूत करता है

raw milk for bone health

रोजाना कच्चे दूध को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। कच्चा दूध कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन D का अच्छा स्रोत होता है, जो इसे हड्डियों के लिए फायदेमंद बनाता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना कम होती है और दांत भी मजबूत बनते हैं। जिन लोगों के हाथ-पैरों में अक्सर दर्द रहता है, उन्हें इसे जरूर पीना चाहिए।

हार्मोन्स को बैलेंस करता है

कच्चा दूध, हार्मोन्स को बैलेंस करने मे मदद करता है। हार्मोनल इंबैलेंस कंडीशन्स जैसे PCOS और अनियमित पीरियड्स को कम करने में यह मदद कर सकता है। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। कच्चा दूध पीने से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बैलेंस बना रहता है।

वजन कम करने में मदद कर सकता है

weight gain and hormones
कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड्स, पोटैशियम और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कच्चा दूध, इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद नेचुरल इम्यूनोग्लोबुलिन्स, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। अगर आपको अक्सर बीमारियां घेर लेती हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कच्चे दूध में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से दिल की सेहत को फायदा होता है।

पेट को ठंडक देता है

benefits raw milk
एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चा दूध, पेट को ठंडक देता है। अगर आपके पेट में जलन हो रही हैं, तो यह इसे कम करके पेट को ठंडक और आराम दे सकता है।

सौंदर्य को निखार सकता है

कच्चा दूध डाइट में शामिल करने से महिलाओं को कई फायदे तो मिलते ही हैं। लेकिन, यह ब्यूटी को भी निखारने में मदद करता है। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे चेहरे पर लगाने से मुंहासे, जलन और एलर्जी जैसी दिक्कतों में राहत मिलती है। हालांकि, इसे बिना एक्सपर्ट की सलाह के चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

कच्चे दूध को डाइट में शामिल करने का सही तरीका

milk beofre bed

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे दूध में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो संक्रमण फैला सकते हैं।
  • कच्चा दूध, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • इसे संतुलित मात्रा में और सही सोर्स से ही लेना चाहिए।
  • कच्चे दूध और उबले हुए दूध में क्या ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसे लेकर अलग-अलग राय हैं और ये अलग-अलग व्यक्तियों की हेल्थ कंडीशन्स पर भी निर्भर करता है।
  • जहां एक तरफ, कच्‍चा दूध को उबले हुए दूध की तुलना में ज्‍यादा स्वस्‍थ और पौष्टिक माना जाता है क्योंकि इसमें केमिकल्‍स और प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कच्चे दूध में लिस्टेरिया, साल्मोनेला, ई. कोली जैसे हानिकारक बैक्टरिया होते हैं, जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

महिलाओं को कच्चा दूध कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP