Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

क्या सेहत के लिए वाकई फायदेमंद होता है मिक्स फ्रूट जूस? एक्सपर्ट से जानें

आजकल लोग मिक्स फ्रूट जूस पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन, क्या यह वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-10, 21:09 IST
mixed fruit juice good or bad

फलों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, कार्ब्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। हेल्दी रहने के लिए, फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ज्यादातर लोग हेल्दी मानकर फ्रूट जूस का सेवन करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए, फ्रूट जूस के बजाय साबुत फलों को खाना चाहिए। आजकल काफी लोग कई फलों को मिलाकर, मिक्स फ्रूट जूस बनाकर पीते हैं। क्या मिक्स फ्रूट जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद है? इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या सेहत के लिए फायदेमंद होता है मिक्स फ्रूट जूस? (Is blended fruit juice good for you?)

juice for kid health

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, मिक्स फ्रूट जूस सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
  • कुछ लोग पैकेज्ड मिक्स जूस पीते हैं। इनसे सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है।
  • दरअसल, पैकेज्ड जूस में शुगर बहुत अधिक होती है। इसमें कई तरह के फूड कलर और प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाते हैं, जो इन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक बनाते हैं।
  • मिक्स फ्रूट जूस में फ्रूक्टोज बहुत ज्यादा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।
  • मिक्स फ्रूट जूस बनाते समय कई बार अलग-अलग तासीर और न्यूट्रिशन वैल्यू वाले फलों को मिलाया जाता है। असल में यह सेहत के लिए नुकसानदेह है।
  • एक्सपर्ट, फलों को दूध में मिलाकर स्मूदी बनाने को भी सेहत के लिए हेल्दी नहीं मानती हैं।fruits for health
  • जूस बनाते समय फलों से गूदा यानी फाइबर निकल जाता है। इसकी वजह से यह जूस फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है।
  • जब आप बिना फाइबर के जूस पीती हैं, तो इसे पचाना भी मुश्किल होता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, फलों का जूस पीने के बजाय आप सीधा फल को खाएं। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन्स मिलते हैं।
  • वहीं, अगर आप जूस पी भी रही हैं, तो इसे ताजा निकालें और मिक्स जूस के बजाय, एक समय पर एक ही फल का जूस पिएं।
  • इसके अलावा, इसमें किसी तरह की  शुगर न डालें। 

यह भी पढ़ें- आंतों में जमी गंदगी को दूर करेगा यह जूस

मिक्स फ्रूट जूस को डाइट में शामिल करने से पहले एक अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- स्किन पर चाहिए जादुई निखार? हर रोज पिएं यह लाल पानी

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।