Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

रोज सेब खाना सही है या नहीं, जानें शरीर पर क्या होता है असर?

सेब को अक्सर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि क्या रोजाना सेब खाना सबके लिए सही होता है। 
Updated:- 2026-08-20, 14:28 IST
roj ek seb khane se kya fayda hota hai

डॉक्टर और बीमारी से दूर रहने के लिए अक्सर रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। आप जानते हैं कि गुणों से भरपूर सेब कुछ लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आइए जानें, सेब खाने का सही तरीका क्या है और किन लोगों के लिए सेब खाना हानिकारक हो सकता है...
जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सेब खाने को कहा जाता है। डॉक्टर भी कहते हैं कि रोजाना एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। इसलिए, सुबह खाली पेट या शाम को एक सेब खाने की सलाह दी जाती है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए सेब

आपको बता दें, यह जरूरी नहीं है कि सेब खाना सबके लिए लाभदायक ही हो। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सेब खाने से उन्हें पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

seb khane se digestion par asar

 

कंडीशन/समस्या सेब से जुड़ा असर
अल्सर ज्यादा फाइबर
कमजोर डाइजेशन ब्लोटिंग
डायबिटीज कार्बोहाइड्रेट
ओरल एलर्जी गले में खुजली

अल्सर वाले रोगी- सेब में एसिड और भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इसलिए कुछ लोगों में यह पेट संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है। इससे गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी या पेट के अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।

कमजोर पाचन या आइबीएस- जिन लोगों का पाचन दुरुस्त नहीं है या जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आइबीएस) है, उन्हें कच्चा सेब खाने से पेट फूलने, गैस या ऐंठन की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज- सेब में कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज) होती है। मीठे लाल सेब खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को सेब की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। कम मीठे हरे सेब भी सीमित मात्रा में खाए जा सकते हैं।

ओरल एलर्जी- जिन लोगों को ओरल एलर्जी सिंड्रोम है या सेब से एलर्जी है, जैसे मुंह या गले में खुजली होना, उन्हें सेब खाने से परहेज करना चाहिए।

seb khane ke nuksan

कैसे और कब खाएं सेब?

जिन लोगों को सेब खाने से किसी तरह की दिक्कत नहीं है, उन्हें भी सेब का लाभ उठाने के लिए उसे सही समय और सही मात्रा में खाने की जरूरत है।

  • सुबह खाली पेट या वर्कआउट से पहले सेब खाने के लिए कहा जाता है।
  • दोपहर में भोजन से आधा घंटे पहले भी सेब खा सकते हैं।
  • शाम को स्नैकिंग के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं।
  • सेब हमेशा अच्छी तरह से धोकर और साफ करके खाना चाहिए।
  • कई लोगों को कच्चे सेब से दिक्कत होती है, ऐसे में सेब को हल्का पकाकर या उबालकर खाया जा सकता है।
  • सेब खाने के तुरंत बाद कुछ खाने या पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सेब किस तरह से खाना चाहिए, छीलकर या बिना छीले?

सेब खाने के फायदे

सेब खाना आपकी हेल्‍थ के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है-

  • सेब खाने से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • सेब वजन नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है।
  • इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  • सेब में फाइबर होने के कारण पाचन तंत्र स्वस्थ रखने और पेट साफ रखने में मदद मिलती है।

seb khane ke fayade

रैनफोर्ट वेलनेस की साइंटिफिक मेंटर डा. शिखा शर्मा बताती हैं कि पेट से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सेब पर काला नमक छिड़ककर खाना चाहिए ताकि गैस या एसिडिटी न बने। जिन्हें मुंह या दांत की कोई दिक्कत है वे इसे क्रश करके या फिर जूस बनाकर ले सकते हैं। हां, अगर आप हरे सेब खाने का सोच रहे हैं तो उससे भी दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- नहीं खाना चाहिए रात में सेब, जान लें कारण

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।