वेट लॉस करने के लिए महिलाएं तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करती हैं। यूं तो आप कई तरह की डिटॉक्स ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। लेकिन सेब के सिरके को वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, यह आपको किडनी स्टोन से बचाने से लेकर हार्ट हेल्थ में भी मदद करता है।
यह देखने में आता है कि जो लोग नियमित रूप से सेब के सिरके का सेवन करते हैं, वह अधिक लाइट व एक्टिव फील करते हैं। हालांकि, इसे लेने का भी एक सही तरीका होता है। अगर आप इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं या फिर आवश्यकता से अधिक इसका सेवन करते हैं तो इससे ना केवल आपके दांतों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि एसिडिटी से लेकर बॉडी के पीएच लेवल पर भी इसका असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि सेब के सिरके का सेवन करते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
जब आप वेट लॉस के लिए सेब का सिरका ले रही हैं तो यह सबसे पहला व जरूरी नियम है, जिसे अवश्य ही फॉलो किया जाना चाहिए। यह काफी एसिडिक होता है, इसलिए इसमें हमेशा डायलूट करके लेने की ही सलाह दी जाती है। अगर आप इसे डायरेक्ट लेती हैं तो इससे एसिडिक टूथ इनेमल खराब हो जाएंगे। पेट में जलन व एसिडिटी की समस्या होगी। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप इसे हमेशा गुनगुने पानी या नॉर्मल टेंपरेचर के पानी के साथ ही कन्ज्यूम करें। कभी भी इसे ठंडे पानी में नहीं लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:थायरॉयड को कंट्रोल करता है ये पौधा, जानें इसके जादुई 5 फायदे
सेब का सिरका सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन यह बेहद आवश्यक है कि आप इसकी मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखें। आप शुरुआत हमेशा कम मात्रा से ही करें। मसलन, आप प्रारंभ में एक छोटा चम्मच अर्थात् 5 एमएल सेब का सिरका डायलूट करके ले सकती हैं। लगभग एक सप्ताह तक इसे ऐसे ही लें।
इसके बाद आप इसकी मात्रा बढ़ाकर 10 एमएल कर सकती हैं। फिर आप 15 एमएल सेब के सिरके का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इससे अधिक सिरका ना लें। साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखें कि आप एकदम से 15 एमएल सेब का सिरका ना लें। बल्कि इसे दो या तीन बार में लें। मसलन, आप सुबह खाली पेट इसे ले सकती हैं। इसके बाद आप शाम में इसे लें। रात में इसका सेवन करने की गलती ना करें।
यह विडियो भी देखें
सिरका आप किस समय पर ले रही हैं, यह भी बेहद अहम् है। कुछ लोग इसे खाने के बाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन इसे भोजन के तुरंत बाद ना लें। इससे सिरका ठीक से काम नहीं करता है। इतना ही नहीं, यह खाने को डाइजेस्ट नहीं होने देता है। जिससे इनडाइजेशन की समस्या होती है और फैट लॉस नहीं हो पाता है। बेहतर होगा कि आप इसे खाने से एक घंटे पहले लें। इसके अलावा, सुबह खाली पेट इसका सेवन करना भी एक अच्छा उपाय है।
इसे भी पढ़ें:दुबलेपन के कारण दिखती हैं हड्डियां, सुडौल शरीर के लिए खाएं ये 2 चीजें
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसे सूंघते हैं। लेकिन सेब के सिरके को इनहेल करने की गलती ना करें। इससे आपके लंग्स को नुकसान हो सकता है। जब लंग्स सही तरह से काम नहीं करेंगे तो बॉडी ऑक्सीजन सप्लाई कम होगा। जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इससे आपका फैट लॉस तो नहीं होगा, बल्कि शरीर को नुकसान ही होगा।
तो अब अगर आप भी वेट लॉस के लिए सेब के सिरके का सेवन करें तो इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।