गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में डिहाइड्रेशन काफी आम है। डिहाइड्रेशन की वजह से इस मौसम में सेहत पर बुरा असर हो सकता है। पानी की कमी से सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि हाइड्रेशन का मतलब सिर्फ पानी पीना नहीं है, बल्कि सही तरह से शरीर को हाइड्रेशन देना है ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहे। इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर सौरभ बाली, B.H.M.S.,DNHE, होम्योपैथी फिजिशियन और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट जानकारी दे रहे हैं।
गर्मियों में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें?
- गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इस समय पर डिहाइड्रेटिंग फूड्स जैसे चाय, कॉफी और ज्यादा नमक वाली चीजों से दूर रहें।
- इस समय पर बहुत अधिक मीठा और मसालेदार खाने से बचें। इससे भी डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- दिन में कम से कम एक बार शुगर, नमक और नींबू वाला पानी पिएं ताकि इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहे।
- यह भी याद रखें कि एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं ताकि शरीर को सही से हाइड्रेशन मिल सके।
- डाइट में छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी और आम पन्ने जैसे ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे भी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचता है और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं।
- पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी पानी पीना और हाइड्रेट रहना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Mother’s Day Special: बढ़ती उम्र में मां की सेहत का खास ख्याल रखेंगे ये भीगे Superfoods
डिहाइड्रेशन के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
- गहरे पीले रंग का यूरिन आना
- बहुत प्यास लगना
- मुंह सूखना
- चक्कर आना
- थकान
- स्किन का ड्राई होना
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में ऐंठन
- फोकस करने में मुश्किल
यह भी पढ़ें- शरीर की गर्मी कम कर सकते हैं ये 10 रुपये के बीज, अंदर से रखेंगे AC जैसा कूल
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स की मदद लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।