कच्चे प्याज के साथ दे सकती हैं गर्मी को मात, लू से बचने के लिए जानें इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों में लू से बचना और सेहतमंद रहना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। जहां एक तरफ घर से बाहर निकलते समय धूप से बचाव करना बहुत जरूरी होता है, वहीं दूसरी तरफ डाइट का ख्याल भी रखना चाहिए। हमारा आयुर्वेद भी यही कहता है कि मौसम और शरीर की प्रकृति के हिसाब से डाइट में बदलाव करना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। गर्मियों में हमें ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, जिनसे शरीर को अंदर से ठंडक मिले। कच्चा प्याज इन्हीं में एक माना जाता है। गर्मियों में इसे डाइट में शामिल करना लू से बचने का एक बेहतरीन उपाय है। गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं, इसे खाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव बता रहे हैं।
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे और सही तरीका

- गर्मियों की तेज धूप और लू से बचाव में कच्चा प्याज असल में किसी नेचुरल एसी से कम नहीं होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और इससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
- कच्चे प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और पसीने के जरिए गर्मी को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
- प्याज को सही तरीके से खाने के लिए इसे सलाद के रूप में अपने भोजन में शामिल करना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे नींबू और थोड़े से नमक के साथ खा सकते हैं, जिससे इसका स्वाद भी बढ़ता है।
- इसके सेवन से लू और गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें जैसे डिहाइड्रेशन और चक्कर आना भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में दही खाया तो सेहत बनेगी या बिगड़ेगी? जानिए एक्सपर्ट की राय

- कच्चे प्याज को नींबू के साथ खाना और भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर को अतिरिक्त इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, दही या छाछ के साथ प्याज का सेवन करने से ठंडक का असर और बढ़ जाता है।
- अगर आप कच्चे प्याज को डाइट में शामिल कर रही हैं, तो याद रखें कि प्याज को ज्यादा देर तक काटकर खुला न रखें, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं।
- रोजाना सीमित मात्रा में कच्चा प्याज खाने से न सिर्फ लू से बचाव होता है, बल्कि पाचन भी बेहतर रहता है। यह एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय है जो गर्मियों में शरीर को स्वस्थ और ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- इन 3 सुपरफूड्स में छुपा है सेहत का सीक्रेट, महिलाएं रोज खाएं और खुद को फिट बनाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में आपको कच्चे प्याज को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।