Fri Sep 25, 2026 | Updated 05:48 PM IST

दुबले पतले शरीर के कारण बनता है मजाक? इस तरह से बादाम का सेवन करने से बढ़ेगा वजन

क्या आप भी दुबलेपन से परेशान है। लाख खाना पीना खाने के बावजूद भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो आप बादाम को डाइट में शामिल कर सकते है।
Updated:- 2024-03-12, 14:24 IST
How many almonds should I eat to gain weight

Almond For Weight Gain: आजकल जहां लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं वहीं कुछ का वेट ही गेन नहीं होता है। दुबलेपन की वजह से चार लोगों के बीच मजाक बनता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह तरह के सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप वजन बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम एक सुपरफूड है जिसे खाने से शरीर को अंगिनत फायदे मिलते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप बादाम को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी,हेल्दी फैट,विटामिन ई,फाइबर और प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से इस बारे में।

वजन बढ़ाने के लिए इस तरह से करें बादाम का सेवन (How to eat almonds to gain weight)

almond for weight gain

  • वजन बढ़ाने के लिए आप बादाम और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप चार से पांच बदाम को पीस लें और दूध में डालकर पकाएं। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो आप इसका सेवन कर लें। आप चाहे तो बिना पकाए भी नॉर्मल दूध में बादाम को पीसकर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप भीगे हुए बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। आप 5 से 6 बादाम रात को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें इससे भी दुबलापन दूर करने में मदद मिलती है।
  • अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो आप बादाम का हलवा भी बनाकर खा सकते हैं। बादाम का हलवा देसी घी में तैयार किया जाता है। इस वजह से यह वजन बढ़ाने में आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

almond milk

  • वजन बढ़ाने के लिए बादाम के लड्डू भी खा सकते हैं। इसे तैयार करने में और भी कई तरह के पौष्टिक मेवे जैसे काजू-किश्मिश का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसमें दूध,घी, चीनी का इस्तेमाल होता है। ये सभी चीज़ें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए दही, जानें कारण

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।