सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। डाइजेशन कमजोर होने पर, मोटापा भी बढ़ता है और कई तरह की बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। Probiotic और Prebiotic दोनों ही गट ही हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गट को हेल्दी रखने में ये दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। लेकिन, दोनों की अपनी अहमियत है। आपने बेशक प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक के बारे में सुना होगा। लेकिन, डाइजेशन को दुरुस्त करने में ये किस तरह काम करते हैं, क्यों हमारी आंतों को इनकी जरूरत होती है और कैसे इनका काम एक-दूसरे से अलग होता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी पायल कोटहारी दे रही हैं। वह, गट हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट हैं, The GUT बुक की ऑथर हैं और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गट हेल्थ के लिए कैसे काम करते हैं प्रीबायोटिक्स?
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रीबायोटिक को आप गट बैक्टीरिया के पसंदीदा स्नैक्स के तौर पर समझ सकती हैं। ये एक तरह की फाइबर होती है जो आपके पेट या छोटी आंत में नहीं पचती है और कोलन की तरफ जाती है। यहां ये गुड बैक्टीरिया के लिए डिनर का काम करती है। ये फाइबर, लहसुन, प्याज, केला और साबुत अनाज में पाई जाती है।
गुड बैक्टीरिया का भोजन बनकर, प्रीबायोटिक्स गट को बैलेंस रखने और डाइजेस्टिव सिस्टम को सही तरह से चलाने में मदद करते हैं। जब गट बैक्टीरिया का पेट भरा होता है, तो वे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स बनाते हैं, जो कोलन हेल्थ को सुधारते हैं। साथ ही, ये मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करते हैं।
गट हेल्थ के लिए कैसे काम करते हैं प्रोबायोटिक्स?
प्रोबायोटिक्स वो जिंदा बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें हम दही, छाछ, कांजी, रात के बासी चावल और फर्मेंटेड फूड्स में खाते हैं। इन्हें गुड बैक्टीरिया भी कहा जाता है क्योंकि ये गट माइक्रोबेयिम को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इनसे डाइजेशन और इम्यूनिटी में सुधार होता है। गट बैक्टीरिया की सही मात्रा डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को को दूर कर सकती है।
साथ मिलकर कैसे काम करते हैं प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक्स?
गट हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए, आपको प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स, दोनों की जरूरत होती है। आप आसान भाषा में इसे इस तरह समझ सकते हैं कि प्रीबायोटिक्स वो खाना है, जिसे प्रोबायोटिक्स खाते हैं। जब आप इन दोनों चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो गट बैक्टीरिया को अपना काम सही से करने के लिए, अच्छा वातावरण मिलता है।
यह भी पढ़ें- आंतों में जमी गंदगी को दूर करेगा यह जूस
गट को हेल्दी रखने के लिए, Probiotic और Prebiotic दोनों ही जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों