सर्दियों में गिल्फ फ्री होकर खाना चाहते हैं मीठा? घर पर बनाएं यह हेल्दी मिठाई

सर्दियों के मौसम में हर किसी को मीठा खाने का दिल करता है। हालांकि बहुत सारे लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं जो शुगर और कैलोरी की वजह से मीठा खाना अवॉइड करते हैं। ऐसे लोग के लिए हम एक टेस्टी और हेल्दी मिठाई की रेसिपी लाए हैं। इसे आप गिल्ट फ्री खा सकते हैं और सेहत को फायदा भी पहुंचा सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट गौरी आनंद ने जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं इस हेल्दी मिठाई के बारे में।
कैसे तैयार करें खजूर की चिक्की?
सामग्री
- एक कप बिना बीज वाला खजूर
- आधा कप बादाम काजू या अखरोट का मिश्रण
- दो बड़े चम्मच कोको पाउडर ( बिना मीठा)
- एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- आधा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट एक चुटकी सी साल्ट।
- रोल करने के लिए सूखा नारियल या क्रश्ड किया हुआ नट्स
विधि
- सबसे पहले ब्लेंडर में ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से क्रश कर लें।
- अब इसमें खजूर, कोको पाउडर, चिया सीड्स, वनीला एक्सट्रैक्ट और सी सॉल्ट डालें।
- इसे भी ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण चिपटिपा डो जैसा ना हो जाए।
- मिश्रण सूखा है तो इसमें एक चम्मच पानी डालकर चलाएं।
- अब इसे एक बरतन में निकालकर इसे बेल लें।
- इस मिश्रण के छोटे राउंड शेप में मोड़ लें या आप स्कवार शेप भी रहने दे सकते हैं।
- मिश्रण को अप सूखे नारियल या क्रशड नट्स में रोल कर दें।
- तैयार है डेट बाइट्स, इसे एक एयर टाइट कंटेनर में 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में मेथी, गोंद और सूखे मेवे क्यों खाने चाहिए?
खजूर की चिक्की सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है?
View this post on Instagram
- इस मिठाई में खजूर की वजह से नेचुरल मिठास होती है जो की सेहत को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचती है ।
- इसमें नट्स और चिया सीड्स है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले हेल्दी फैट्स प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
- यह मिठाई कैलोरी के हिसाब से संतुलित है, इससे वजन बढ़ाने का खतरा नहीं होता है।
यह भी पढ़ें-बिच्छू जैसा डंक मारता है यह पत्ता, लेकिन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।