हार्ट हेल्थ के लिए इन चार तरीकों से फायदेमंद है एवोकाडो, जानिए

एवोकाडो को एक सुपरफूड माना जाता है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। यूं तो इससे आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचता है, लेकिन दिल के लिए इन्हें खासतौर पर लाभदायी माना जाता है। गुड फैट और पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से ये कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद करते हैं। साथ ही साथ, एवोकाडो में विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से ये सूजन से लड़ने और आपके दिल को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
अमूमन हम सभी एवोकाडो को स्प्रेड के रूप में टोस्ट पर लगाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे अन्य भी कई तरीकों से खाया जा सकता है। मसलन, आप इसे सलाद या फिर स्मूदी का हिस्सा बनाएं। यह अपने दिल का ख्याल रखने का एक बेहद ही टेस्टी तरीका है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि एवोकाडो आपकी हार्ट हेल्थ का ख्याल किस तरह रखते हैं-
बैड कोलेस्ट्रॉल को करे कम

हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों की जड़ शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल है। अगर आप इसे नेचुरली कम करना चाहते हैं तो आपको एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। दरअसल, एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं। एवोकाडो खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम किया जा सकता है, इनसे हार्ट डिसीज होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।
पोटेशियम से भरपूर
एवोकाडो को हार्ट हेल्थ के लिए इसलिए भी फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि एवोकाडो में केले से ज़्यादा पोटेशियम होता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है। साथ ही साथ, यह आपके शरीर में सोडियम के लेवल को बैलेंस करता है, जिससे आपकी ब्लड वेसल्स पर दबाव कम होता है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ को काफी फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर से जानें
फाइबर से भरपूर

एवोकाडो के सेवन का एक लाभ यह भी है कि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सिर्फ आपके पाचन तंत्र का ही ख्याल नहीं रखता है, बल्कि यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है। एक पूरे एवोकाडो में लगभग 10 ग्राम फाइबर पाया जाता है। यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
यह है एक्सपर्ट की राय

ब्लड फ्लो होता है बेहतर
जब आप एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे शरीर में ब्लड फ्लो पर भी अच्छा असर पड़ता है। दरअसल, एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाते हैं और ब्लॉकेज के रिस्क को कम करते हैं। यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। जब आपका ब्लड फ्लो बेहतर होता है तो इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही ढंग से होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का रिस्क काफी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों लोगों को आता है हार्ट अटैक?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
मिताली जैन
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।