Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

पुराने कब्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं ये तीन चीजें

कब्ज से अगर आप भी परेशान रहते हैं और कोई भी उपाय काम नहीं आ रहा है तो आप इन तीन चीजों को डाइट में शामिल कर राहत पा सकते हैं।
Updated:- 2024-07-22, 15:46 IST
Natural remedies for chronic constipation

कब्ज आज के दौर में बहुत ही आम लेकिन कष्टदायक समस्या है। इस समस्या में पेट अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता है,हर वक्त ब्लोटिंग महसूस होती है और भूख बिल्कुल ही खत्म हो जाती है। अगर आप भी कब्ज से काफी दिनों से परेशान हैं तो आप डायटिशियन गौरी आनंद के बताए उपायों को आजमा सकते हैं।एक्सपर्ट ने इस बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं।

कब्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं ये तीन चीजें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

  • कब्ज से राहत पाने के लिए आप अंजीर को भगों कर खा सकते हैं। इसके लिए आप रात में 2 से 3 अंजीर को पानी में भिगो दें सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, अंजीर में फाइबर में होता है जो डाइजेशन को दुरुस्त करता है, इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं जो मल को सॉफ्ट करके फल्श आउट करते हैं। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। आपको गैस अपच से भी राहत मिलती है।
  • एक्सपर्ट की मानें तो सुबह सवेरे पपीता खाने से आपको फायदा मिल सकता है। पपीता में पपैन होता है जो पाचन को बेहतर करता है। पीपता में फाइबर होता है जो बाउल मूवमेंट को सही करता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव होता है जो मल को मुलायम करके मल त्याग को आसान करता है।

यह भी पढ़ें-खाने की इन चीजों में नींबू डालना पड़ सकता है भारी, जानिए एक्सपर्ट की राय

constipation medicine

  • सलाद को डाइट में शामिल करके आप डाइजेस्टिव हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। इसमें खीरा, टमाटर और भी जितने तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है सभी फाइबर रिच होते हैं, ऐसे में आप हर रोज फ्रेश सलाद खाकर कब्ज में आराम पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-एंटी-न्यूट्रिएंट्स सेहत के लिए क्यों जरूरी हैं?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।