herzindagi
image

महिलाएं रोज खाएं यह देसी स्नैक, सेहत रहेगी दुरुस्त और बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

हल्की-फुल्की भूख लगने पर हम कभी बिस्कुट तो कभी सैंडविच खा लेते हैं। लेकिन, असल में अगर आप स्नैक्स में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करेंगे, तो इससे न केवल पेट भरेगा बल्कि शरीर को कई फायदे भी मिलेंगे।
Editorial
Updated:- 2025-04-22, 22:48 IST

महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। अक्सर महिलाएं सभी का ध्यान रखने में अपवी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। महिलाओं को पीरियड्स, हार्मोनल हेल्थ और खून की कमी समेत कई दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं। ऐसे में डाइट में बदलाव आपकी मुश्किल को कम कर सकते हैं। यहां हम आपको एक हेल्दी स्नैक के बारे में बता रहे हैं, जिसमें महिलाओं की कई मुश्किल का हल छिपा है। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

महिलाएं डाइट में शामिल करें यह हेल्दी स्नैक, मिलेंगे कई फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। हेल्दी स्नैक के तौर पर अगर आप भुने हुए चने, गुड़ और नारियल को लेंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
  • ये कॉम्बिनेशन आयरन लेवल को सुधारता है, स्किन और हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद है, अच्छी नींद लाने में मदद करता है, मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है और मूड स्विंग्स को कम करने में मदद करता है।
  • यह हार्मोनल इंबैलेंस और फूड क्रेविंग्स को दूर करता है। साथ ही, यह पीएमएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, शरीर को न्यूट्रिशन मिलता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • चने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह डाइजेशन को सुधारने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। यह आयरन का एक अच्छा सोर्स है। इससे हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया दूर होता है।
  • यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। शरीर को ताकत देने और वजन कम करने में भी मदद करता है।
  • गुड़, वात और पित्त दोष को बैलेंस करता है। यह पचने में भी आसान होता है। यह आयरन से भरपूर होता है और खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- हर महिला की डाइट में शामिल होने चाहिए ये 15 सुपरफूड्स, हार्मोन हेल्थ से लेकर प्रजनन क्षमता तक में मिलता है फायदा

coconut for iron level

  •  नारियल, हेल्दी फैट्स और फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सेहत को फायदा मिलता है। यह मूड स्विंग्स को कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इन तीनों चीजों को आपको सीमित मात्रा में ही खाना है।
  • मुट्ठी भर भुने हुए चने, एक टुकड़ा सूखा हुआ या ताजा नारियल और एक छोटा टुकड़ा गुड़ लें। जब भी आपको भूख लगें या थकान महसूस हो, आप इसे खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

महिलाओं के लिए यह देसी स्नैक कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।