क्या आपका 10 साल का बच्चा बिस्तर में पेशाब करता है? बस 1 चुटकी हल्दी खिलाएं और जादू देखें

पेरेंट्स के लिए बच्चों की बिस्तर पर पेशाब करना की समस्या बहुत बड़ी चिंता और शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। कई बार दवाइयां भी काम नहीं करतीं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस समस्या को रसोई में मौजूद एक मामूली सी चीज जड़ से दूर कर सकती है? जी हां! हम हल्दी वाले दूध की बात कर रहे हैं। यह सदियों पुराना नुस्खा न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि बच्चों में यूरिन कंट्रोल को बेहतर बनाने में भी चमत्कारी असर दिखाता है। इसके बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं। अगर आपका बच्चा भी सोते समय बिस्तर में पेशाब करता है, तो यह नुस्खा एक बार जरूर आजमाकर देखें, क्योंकि यह पूरी तरह से नेचुरल हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदे के बारे में जानें।
बिस्तर में पेशाब की समस्या के लिए हल्दी वाला दूध
उबलते हुए दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर देने से शरीर में ऐसे बदलाव आते हैं, जो बच्चों में रात को सोते समय पेशाब निकलने की समस्या को रोक सकते हैं। जानिए यह कैसे काम करता है?
ब्लैडर की मसल्स में मजबूती
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो ब्लैडर (मूत्राशय) की मसल्स को अंदरूनी मजबूती देते हैं, जिससे बच्चा पेशाब को ज्यादा देर तक रोक पाता है।
शरीर में गर्माहट
आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में ठंडक बढ़ने से भी पेशाब की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। हल्दी शरीर को अंदर से गर्माहट देती है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या कम होती है।
नर्वस सिस्टम को सुकून
हल्दी ब्रेन और नर्व को शांत करती है। जब बच्चा गहरी और तनावमुक्त नींद सोता है, तब उसका दिमाग शरीर के संकेतों को अच्छी तरह से समझ पाता है।
पाचन होता है बेहतर
खराब पाचन से भी कई बार रात को परेशानी होती है। हल्दी पेट को साफ रखती है, जिससे रात में शरीर रिलैक्स रहता है।
हल्दी वाला दूध बनाने और देने का सही तरीका
याद रखें, इसका असर तभी होगा जब आप इसे सही समय पर बच्चों को देंगी।
हल्दी वाले दूध की सामग्री
- 1 कप गुनगुना दूध
- 1/4 चम्मच शुद्ध हल्दी
हल्दी वाला दूध बनाने का तरीका
- एक पैन में दूध डालकर उबालें।
- फिर खौलते हुए दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं।
हल्दी वाला दूध पीने का सही समय
इसे सोने से ठीक पहले बिल्कुल न दें। बच्चे को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले यह दूध पिलाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने से ठीक पहले लिक्विड देने से ब्लैडर भर सकता है, इसलिए 3 घंटे का गैप देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- घर में छोटे बच्चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्स जरूर लगाएं
कुछ जरूरी बातें
- रात को सोने से पहले बच्चे को टॉयलेट जाने की आदत डालें।
- शाम के बाद बच्चे को कैफीन या बहुत ज्यादा मीठी चीजें न दें।
- इस समस्या को दूर करने में हल्की एक्सरसाइज और योग भी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बच्चे को पहनाती हैं क्रॉक्स? एक्सपर्ट से जान लें नुकसान
सावधानी
यह एक घरेलू नुस्खा है और इसके रिजल्ट हर बच्चे पर अलग हो सकते हैं। अगर समस्या बहुत पुरानी है या बच्चे को कोई इंफेक्शन महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।