Heavy Periods: पीरियड्स में बहुत ज्यादा होती है ब्लीडिंग और हर 1 घंटे में बदलना पड़ता है पैड, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

पीरियड्स किसी भी महिला की सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं। पीरियड फ्लो कितना आ रहा है, किस रंग का आ रहा है, कितने दिन आ रहा है और पीरियड ब्लड में क्लॉट्स आ रहे हैं या नहीं, ये सारी बातें महिलाओं के लिए समझना और इन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको बहुत हैवी पीरियड्स हो रहे हैं यानी पीरियड्स में खून बहुत ज्यादा आ रहा है, तो यह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, यूट्राइन फाइब्रॉइड और पीसीओएस समेत कई कारण हो सकते हैं। पीरियड में होने वाली हैवी ब्लीडिंग की वजह से हर महीने महिलाओं के शरीर से काफी मात्रा में आयरन बाहर निकल जाता है और इसकी वजह से महिलाएं एनीमिया की शिकार हो सकती है।
ऐसे में पीरियड फ्लो को कम करने, ब्लड की कमी को दूर करने औऱ शरीर को ताकत देने के लिए आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
हैवी पीरियड्स को सुधारने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
View this post on Instagram
- अगर आपको बहुत हैवी पीरियड्स होते हैं, तो डाइट में चुकंदर, पालक, मसूर दाल और खजूर को शामिल करें। हैवी पीरियड्स की वजह से शरीर में हुई खून की कमी को दूर करने में भी ये फूड्स कारगर हैं। ये शरीर में ब्लड को फिर से बनाने का काम करते हैं। ये फूड्स हार्मोन्स को भी बैलेंस करते हैं और फर्टिलिटी में सुधार करते हैं।
- इसके अलावा आपको अमरूद, आंवला, नींबू और हरी मिर्च को भी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ये शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाते हैं और इनसे रक्त वाहिकाओं को मजबूती मिलती है। ये ब्लीडिंग कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
- केला, कद्दू के बीज, बादाम और डार्क चॉकलेट भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इससे यूट्राइन मसल्स को आराम मिलता है। ये हैवी फ्लो और तेज दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- हैवी पीरियड्स के चलते हर घंटे बदलना पड़ता है पैड, तो अपनाएं ये 4 नुस्खे

- अगर आपको हैवी ब्लीडिंग होती है, तो अदरक, सौंफ, दालचीनी और हल्दी को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये भी हैवी ब्लीडिंग और क्रैम्प्स को कम कर सकते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको लगातार पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग हो रही है या बहुत अधिक क्रैम्प्स आ रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इसे नजरअंदाज करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
पीरियड्स में अगर आपको भी हैवी ब्लीडिंग होती है, तो इन फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर लंबे समय तक पीरियड्स में हैवी या बहुत कम फ्लो आए, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।