पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है। इस दौरान महिलाओं को मसल्स पेन, क्रैम्प और मूड स्विंग से जूझना पड़ता है। इन दिनों खाने-पीने को लेकर भी काफी ध्यान दिया जाता है। क्योंकि पीरियड्स में हम जो भी खाते हैं वो यह तय करता है कि पीरियड्स के दौरान कैसा महसूस होगा। पीरियड्स के दौरान कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही होती हैं। दही भी उसी लिस्ट में से एक है। इन दिनों दही खाने के लिए मना किया जाता है।
घर के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि इन दिनों दही का सेवन करने से फ्लो अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा दूसरी दिक्कत भी हो सकती है। लेकिन क्या ये सच है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि पीरियड्स के दौरान दही का सेवन किया जा सकता है। यह केवल एक मिथ है।
एक्सपर्ट की राय
पीरियड्स के दौरान हमें खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। वहीं दही खाने की बात करें तो आप पीरियड्स के दौरान दही खा सकती हैं। दही न खाने की सलाह केवल एक मिथक है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन संबंधी और पेट की सूजन को कम करने में काफी मददगार है।
पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?
पीरियड्स के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इनदिनों मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा कॉफी और चाय का सेवन भी नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान नमकीन वाले भोजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों अधिक मात्रा में फैटी फूड का सेवन करने से मूड स्विंग और क्रैम्प की दिक्कत अधिक हो सकती है। ध्यान रहे इन दिनों शराब का सेवन न करें।
कब नहीं खाना चाहिए दही
दही की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए। पीरियड्स हो या न हो रात के समय दही खाने से कफ की समस्या बढ़ जाती है। दिन के समय में ही दही का सेवन करना चाहिए। हमेशा ताजा दही का सेवन करना चाहिए। ज्यादा खट्टी दही को नहीं खाना चाहिए। (पीरियड्स में क्या खाना चाहिए)
इसे जरूर पढ़ेंः Expert Tips: पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन
इन बातों का रखें ध्यान
- खांसी-जुकाम और अस्थमा के मरीज को खट्टी दही नहीं खाना चाहिए। (अस्थमा के मरीज के लिए हेल्दी फूड)
- रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हमेशा फ्रेश दही खाना चाहिए।
दही के फायदे
दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दही में पाया जाने वाला गुड बैक्टीरिया सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान ताजा दही का सेवन करने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। इस दौरान दही को आप छाछ, लस्सी और स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट बना रहेगा। (दही खाने के फायदे)
Recommended Video
न खाएं ये डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पीरियड्स के दौरान डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, क्रीम और चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद ऐरैकिडॉनिक एसिड मेस्ट्रुअल क्रैम्प्स को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार आप टोन्ड मिल्क और छाछ ले सकती हैं। इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।
पीरियड्स के दिनों में आप दही का सेवन कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।