बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों ने महिलाओं की सेहत पर बहुत असर डाला है। महिलाओं के बीच हार्मोन्ल इम्बैलेंस से लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं और कंसीव करने में परेशानी आ रही है तो इसके पीछे की वजह इनफर्टिलिटी भी हो सकती है।
इनफर्टिलिटी, हार्मोन्ल इम्बैलेंस और कंसीव करने के चांस को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी डाइट को फायदेमंद माना गया है। अब यहां सवाल उठता है कि एक्सरसाइज के साथ अपनी डाइट में ऐसी कौन-सी स्पेशल चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे फर्टिलिटी को बेहतर किया जा सके। डॉ. चैताली राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है, जो महिलाओं में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। डॉ. चैताली राठौड़ ने BAMS किया है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी ट्रीटमेंट में अच्छा खाना अहम भूमिका निभाता है, इसका दवाई की समान ही महत्व है। और अगर आपके पास अच्छा भोजन और दवाईयों का कॉम्बिनेशन है तो आप ऑर्गेनिक तरह से खुद को ठीक कर सकते हैं, खासकर फर्टिलिटी के मामले में। एक्सपर्ट के मुताबिक, जब आप इनफर्टिलिटी का ट्रीटमेंट कराते हैं तो कुछ चीजों को दवाईयों के साथ अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय का घी फायदेमंद साबित हो सकती है। साथ ही गाय के घी के अन्य भी कई फायदे हैं। जैसे- गाय के घी को नाक में डालने से एलर्जी में राहत मिलती है। इसे नाक में डालने से बाल का झड़ना और नए बालों का उगना भी शुरू हो सकते हैं। गाय के पुराने घी से बच्चों की छाती और पीठ पर मालिश की जाए तो कफ की समस्या में भी राहत आ सकती है। इसी के साथ गाय के घी का रेगुलर सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज की परेशानी में भी मदद मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद मां बनने में आ रही है मुश्किल? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 बीज
दूध का सेवन करना इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे कैल्शियम की कमी और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। दूध में ऐसे प्रोटीन्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं और यह स्किन के साथ बालों के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं।
अखरोट के अनेकों फायदे होते हैं, यह दिल और दिमाग के साथ फर्टिलिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है। अखरोट कैलोरी भरपूर होता है, ऐसे में इसका रेगुलर सेवन करने से आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
View this post on Instagram
तिल के बीज का सेवन करना हार्ट हेल्थ और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। तिल के बीज में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ खजूर में ऐसे तत्व होते हैं जो फुल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। खजूर खाने से खून की कमी दूर हो सकती है, गठिया के दर्द, पैरों के दर्द और कमर दर्द में भी इससे राहत मिलती है।
कद्दू के बीज फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह सूजन कम करने और शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।
केसर का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फर्टिलिटी को बढ़ाने के साथ-साथ केसर, मूड को अच्छा करने और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। यह वजन घटाने, कैंसर से लड़ने और दिल की बीमारी का खतरा कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- मां बनने की कर रही हैं कोशिश? इन 2 'हेल्दी फूड्स' से रहें दूर
शहद को बॉडी से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को अच्छा करने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। शहद में ऐसे इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी में भी राहत दिला सकते हैं।
बेरी ऐसा फ्रूट है जो फुल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। फ्रेश बेरिज खाने से दिमाग तेज हो सकता है। साथ ही यह डायबिटीज, हार्ट की बीमारियों और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल और दूर रखने में मदद करता है।
इनफर्टिलिटी के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए भी अजवाइन फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। साथ ही यह ब्लोटिंग और गैस की समस्या में भी कारगर माना गया है।
काला जीरा खाने के भी अनेकों फायदे माने गए हैं। काले जीरा में पौटेशियम, फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी-6 और विटामिन बी-12 की भरपूर मात्रा होती है। काला जीरा जोड़ों के दर्द, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
हरी सब्जियां सेहत के लिए खूब फायदेमंद होती हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए खूब सारी हरी सब्जियां खाने की सलाह WHO भी देता है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए किन सुपरफूड्स का सेवन किया जा सकता है, यह तो आप जान ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।