मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का खूबसूरत एहसास होता है। शादी के बाद, हर महिला इस एहसास को जीना चाहती है। कंसीव करने के लिए, महिलाओं का सेहतमंद होना जरूरी है। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी, स्ट्रेस और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई चीजें, कंसीव करने के चांसेज पर असर डालते हैं। इसलिए, जब भी आप कंसीव करने की कोशिश करें, डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना शुरू करें। उम्र बढ़ने के साथ, फर्टिलिटी कम होती है और प्रेग्नेंट होने की संभावना भी कम होती है। इसके लिए, लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। वहीं, उन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं, जो फर्टिलिटी को बूस्ट कर सके। इसके अलावा, योगा और एक्सरसाइज भी जरूर करें। एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो वैसे तो हेल्दी होती हैं। लेकिन, अगर आप मां बनने की कोशिश कर रही हैं, तो इन चीजों से दूर रहें। यहां हम आपको 2 ऐसे ही 'हेल्दी फूड्स' के बारे में बता रहे हैं, अगर आप मां बनने की कोशिश कर रही हैं, तो इन फूड्स से दूर रहें। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
इलायची हम सभी के किचन में इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा मसाला है, जो खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है। साथ ही, यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इलायची कफ और वात को बैलेंस करने में भी मदद करती है। यह शरीर में होने वाले दर्द, सीने में जलन, सांस से जुड़ी परेशानी और यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में मदद करती है। यह सेक्शुअल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इतना ही नहीं, यह डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाकर, डाइजेशन को सुधारती है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि इसका अधिक मात्रा में सेवन फर्टिलिटी के लिए ठीक नहीं है। अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो इसका सेवन कम करें या न करें। आयुर्वेद के अनुसार, यह फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें
गुहड़ल के फूल, कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। गुड़हल के फूल की चाय, महिलाओं के लिए लाभकारी मानी जाती है। इससे सिरदर्द, हेयरफॉल, एक्ने और पित्त संबंधी समस्याएं कम होती हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं या प्रेग्नेंट हैं, तो इसका सेवन न करें। यह मिसकैरिज का कारण भी बन सकता है। इसलिए, इसे अवॉइड करें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- मां बनने की कोशिशें बार-बार हो रही हैं फेल? डॉक्टर से जानें कंसीव करने का सही समय
कंसीव करने की कोशिश करते वक्त, महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट, लाइफस्टाइल और अपने फर्टाइल डेज के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।