Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

30 की उम्र के बाद मां बनने में आ रही है मुश्किल? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 बीज

30 की उम्र के बाद, आसानी से कंसीव कर पाना कई बार महिलाओं के लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, फर्टिलिटी बूस्ट करने वाला यह ड्रिंक, आपकी मदद कर सकता है।
Updated:- 2024-05-07, 19:04 IST
tips for getting pregnant after

आज के समय में कई कारणों से, महिलाएं, मां बनने में देरी कर रही हैं। बायोलॉजिकली 25 से 30 साल की उम्र मां बनने के लिए, सही मानी जाती है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि 30 उम्र के बाद, आप मां नहीं बन सकती हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को 30 की उम्र के बाद मां बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। असल में 30 के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। साथ ही, शरीर में कई बार कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो जाती है। इसका सीधा असर, महिलाओं की फर्टिलिटी पर होता है। सही डाइट और हेल्दी रूटीन के साथ, इस मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है। 30 की उम्र के बाद, फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए, महिलाओं को पानी में 3 बीजों के पाउडर को मिलाकर पीना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 3 बीज (How to conceive fast after 30)

fennel seeds water for for fertiliry

  • फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए, ओमेगा-3 बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट होता है। फ्लैक्स सीड्स, ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है।
  • यह एग क्वालिटी को सुधारता है, हार्मोन प्रोडक्शन को सही करता है और रिप्रोडक्टिव आर्गन्स में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है।
  • मेथी के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कोलीन और बायोटिन समेत कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।
  • इसके बीजों में डायोसजेनिन होता है, जो टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजेन जैसे सेक्स हार्मोन्स के सही लेवल के लिए जरूरी होता है।
  • सौंफ के बीज भी फर्टिलिटी में सुधार करते हैं। ये गर्भाशय से जुड़ी परेशानियो को दूर करते हैं और फर्टिलिटी को सुधारते हैं।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक

कैसे तैयार करें फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक? (How to boost fertility in your 30s)

fenugreek seeds for weight loss

सामग्री

  • मेथी के बीजों का पाउडर- 1 टीस्पून
  • फ्लैक्स सीड्स का पाउडर- 8 टीस्पून
  • सौंफ के बीज- 8 टीस्पून
  • सेंधा नमक- 1 टीस्पून

विधि

  • एक जार में इन सभी चीजों का मिक्चर बनाकर रख लें।
  • अब इसमें से 1 टीस्पून पाउडर लेकर, उसे 1 गिलास पानी में डालें।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं। 

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद मां बनने में मदद करेगा यह 1 योगासन

30 की उम्र के बाद मां बनने में यह हेल्दी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।