Flaxseed Chutney: खराब खान पान और जीवनशैली का असर हमारे सेहत पर पड़ता है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है। इन दोनों ही समस्या का इलाज है सही खानपान। आप डाइट में कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थों को शामिल करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए एक खास तरह की चटनी के बारे में बता रहे हैं जिससे इन दोनों ही समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां आप अलसी की चटनी खा कर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस कर सकते हैं। आइए इस बारे में जान लेते हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों कंट्रोल कर सकती है अलसी की चटनी (flax seed chutney to control cholesterol and diabetes)
अलसी में सॉल्युबल फाइबर होता है। यह फाइबर आपकी ब्लड शुगर को रेग्युलेट करने में काफी सहायक हो सकता है। सॉल्युबल फाइबर पाचन को धीमा कर देता है और इस कारण ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। वहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। इसमें अल्फा लिनोलिक एसिड भी होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा 3 इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने के लिए भी जाने जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक होता है। और डायबिटीज का रिस्क काफी कम हो जाता है।
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कोलेस्ट्रॉल के अच्छे स्तर को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो जाती है। इसमें फाइबर भी होता है आपके रक्त प्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है और शरीर का पाचन तंत्र इसे वेस्ट मटेरियल समझ कर फल्श आउट कर देता है। इससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
कैसे बनाएं अलसी की चटनी
- इमली- 1 डली
- अलसी के बीज 200 ग्राम
- लाल मिर्च- 2 से 4
- जीरा-3 चम्मच
- नमक जरूरत के मुताबिक
- पानी जरूरत के मुताबिक
- धनिया की पत्ती
- ऑलिव ऑयल- 2 से 3 चम्मच
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
अलसी की चटनी बनाने की विधि
- चटनी बनाने के लिए पैन में तेल डाल कर अलसी को भून लें।
- अब जीरा को भी भून लें।
- इसी तरह आप इमली को भी रोस्ट करें
- अब सभी सामग्रियों को ग्राइंडर में डालें
- इसमें पानी और नमक मिलाकर अच्छी तरह से ग्राइंड करें।
- तैयार है अलसी की चटनी।
यह भी पढ़ें-सांसों की समस्याओं के लिए रामबाण है इस लकड़ी की छाल, सर्दियों में जरूर करना चाहिए इस्तेमाल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों