इस तरह से करेंगे लहसुन का सेवन तो हाई कोलेस्ट्रॉल की हो जायेगी छुट्टी

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-07, 13:36 IST

अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करना चाहिए, इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

What reduces cholesterol quickly
What reduces cholesterol quickly

Does Garlic Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है लेकिन जब ये हाई हो जाता है यानी की शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो गंभीर समस्या हो सकती है। दिल की बीमारियों का जोखिम खास कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला मोम पदार्थ है जब ये बढ़ जाता है तो नसों में जमने लगता है, इससे नसे ब्लॉक हो जाती है और कुछ कंडीशन में व्यक्ति की मौत हो जाती है। ऐसे में इसे वक्त पर कंट्रोल कर लिया जाए इसी में भलाई है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ नुस्खे बताएंगे जिसकी मदद से आप गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकेंगे।

डायटीशियन प्रियंका जायसवाल के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लहसुन खाना अच्छा हो सकता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि लहसुन में एलियन पाया जाता है जो एक तरह का रसायन है ,जब एलियन हवा के संपर्क में आता है तो ये सल्फर बेस्ड फूड्स एलिसिन में बदल जाता है, जो ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। हर रोज लहसुन की आधी या एक कली खाने से कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।आप इसे डाइट में 2-3 तरीकों से शामिल कर सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे करना चाहिए लहसुन का सेवन।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें लहसुन का सेवन? (Is garlic good for cholesterol and triglycerides)

eat garlic for cholesterol

कच्चा लहसुन पानी के साथ

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप हर रोज सुबह एक कच्चे लहसुन को कूटकर एक गिलास पानी के साथ खा सकते हैं। अगर आप लहसुन खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो आप सेब के सिरके या गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

लहसुन की चाय

आप लहसुन की चाय पी सकते हैं। इसके लिए लहसुन को कूट कर एक कप पानी में मिला लें और इसे कुछ देर उबाल लें। थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद और नींबू (नींबू खाने के फायदे) का रस मिला कर पी लें।

cholestrol can be reduced by garlic

लहसुन और शहद

आप लहसुन को शहद के साथ मिक्स करके भी खा सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन को टुकड़ों में काट लें और इसमें कुछ बूंद शहद (शहद इस्तेमाल करने का सही तरीका)मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे सेटल होने दें, अब लहसुन को चबाकर निगल जाएं।आपको इसका टेस्ट तेज लगता है तो दो तीन घूंट गर्म पानी पी लें।

यह भी पढ़ें-अगर बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल तो Expert के बताए ये टिप्स करेंगे मदद

हालांकि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है तो किसी भी नुस्खे पर निर्भर ना रहें, डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

यह भी पढ़ें-कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखेंगी तो नहीं होगा अल्जाइमर का खतरा

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP