herzindagi
image

सुबह के वक्त पानी में डालकर पिएं यह खास पाउडर, 7 समस्याओं में होगा फायदा

महिलाओं की सेहत हमेशा अप डाउन होती रहती है। ऐसे में हम आपके साथ एक ऐसे हेल्दी पाउडर की रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिससे 7 समस्याओं में आराम मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-26, 16:31 IST

महिलाओं की सेहत का क्या ही कहना, अक्सर महिलाएं किसी न किसी समस्या से परेशान रहती हैं। कभी पीरियड्स, तो कभी पीएमएस, कब्ज, सूजन तो कभी चेहरे पर कील मुंहासे। अगर आप को भी ये समस्याएं आए दिन परेशान करती रहती हैं, तो हम आपको एक ऐसे पाउडर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपकी 7 समस्याएं ठीक हो सकती है। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी दी है। चलिए जानते हैं, पाउडर तैयार करने की विधि

एक पाउडर से 7 समस्याओं का होग हल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aaina Singhal | Certified Nutritionist (@nutritionscienceaainasinghal)

सामग्री

  • जीरा- 100 ग्राम
  • सौंफ-100 ग्राम
  • धनिया- 100 ग्राम

 विधि

  • तवे को हलकी आंच पर गर्म करें।
  • इसपर अलग अलग जीरा, सौंफ और धनिया को रोस्ट कर लें।
  • तब तक रोस्ट करें, जब तक इसमें से खूशबू न आने लगे
  • तीन सामग्री को ठंडा होने दें।
  • अब जीरा, सौंफ और अजवाइन को एख साथ ग्राइंडर में डालकर फाइन पीस लें।
  • इसे एक एयर टाइट कंटेनर में ट्रांसफर करेंय,
  • यह पाउडर दो महीने तक चल सकता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के बाद झट से वेट लूज करना चाहती हैं? खाएं ये 5 चीजें

कैसे करें इसका सेवन?

  • हाफ टीस्पून पाउडर 1 कप गर्म पानी में डालें।
  • अच्छी तरह से घोल को 2 से 3 मिनट तक मिलाएं।
  • अब खाली पेट सिप सिप करके पिएं।
  • इसे पीने का सबसे अच्छा टाइम है नाश्ते से 20 मिनट पहले

पाउडर के फायदे

HEALTHY POWDER

  • इस पाउडर को पीने से पीएमएस ब्लोटिंग कम होती है और वाटर रिटेंशन में भी कमी आती है।
  • पेट दर्द में आराम मिलता है, पीरियड फ्लो आसानी से हो जाता है।
  • इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  • गैस एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा मिलता है।
  • गट हेल्थ को यह पाउडर स्पोर्ट करता है।
  • लिवर को डिटॉक्स करता है, जिससे चेहरे पर ग्लो नजर आता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।