herzindagi
Gut Health Diet Plan

गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

शरीर में खून की कमी होने के पीछे आपका गट हेल्थ जिम्मेदार हो सकता है, आप इस डाइट प्लान से गट हेल्थ को ठीक कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 13:00 IST

महिलाओं में आयरन की कमी सबसे बड़े समस्याओं में से एक है। बेहतरीन सप्लीमेंट्स आजमाने के बाद भी आयरन लेवल बूस्ट नहीं हो रहा है तो समस्या यह है कि आपका शरीर आयरन का अवशोषण ही नहीं कर पा रहा है।ऐसा तब होता है जब आपका पाचन खराब होता है। दरअसल जब आंतों में सूजन होती है तो यह आंत की परत को नुकसान पहुंचा सकती है जहां आयरन अवशोषित होता है। वहीं इंफ्लेमेशन शरीर में ऐसे प्रोटीन का उत्पादन करता है जिससे आयरन का अवशोषण ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए गट फ्रेंडली डाइट की जानकारी दे रहे हैं,जिससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। इस बारे में डायटिशियन रमिता कौर जानकारी दे रही हैं।

गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • दिन की शुरुआत में आपको हर्बल टी,5 भिगोए हुए बादाम, एक अखरोट, और तीन से 4 भिगोए हुए किशमिश से करनी चाहिए। यह सभी पाचन को बढ़ावा देते हैं।
  • ब्रेकफास्ट की बात करें तो इसमें फर्मेंटेड मूंग दाल चीला के साथ मिंट चटनी खानी चाहिए।
  • मिड मील में आप कोई भी सीजनल फल और एक गिलास सब्जा सीड्स वाले पानी का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले आहार व पोषण

healthy menu recipe food diet

  • लंच को हल्का रखने के लिए आप तड़के वाला कर्ड राइस खा सकते हैं। आप करी पत्ते और राई से तड़का लगाकर कर्ड राइस तैयार करें।
  • शाम के स्नैक्स में भी आपको तेल वाला नाश्ता करने के बजाए ग्रीन टी या नारियल पानी पीना चाहिए, साथ में एक मुट्ठी भुना हुआ चना भी लें।
  • डिनर में वेजिटेबल मिलेट्स दलिया के साथ एक चम्मच किमची सलाद भी खाएं।
  • पोस्ट लंच और डिनर के बाद पाचन को बढ़ावा देने के लिए आप एक टेबल स्पून सौंफ जरूर चबाएं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-आंतों और लिवर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेगा यह जूस

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।