Face Fat: थुलथुले गालों और डबल चिन से हैं परेशान? परफेक्ट जॉलाइन पाने के डाइट में करें ये बदलाव

चेहरे की लटकती चर्बी न केवल लुक्स को खराब करती है, बल्कि इसकी वजह से उम्र भी अधिक नजर आती है। फेस फैट को कम करना बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन आपको इसका सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है। सही डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल और फेशियल एक्सरसाइज की मदद से इसे कम किया जा सकता है। फेस फैट को कम करने के लिए डाइट में क्या बदलाव करने चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Sindhura Mandava, Consultant Dermatologist & Aesthetics, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रही हैं।
चेहरे की चर्बी कम करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव
- एक्सपर्ट का कहना है कि जॉलाइन को कम करने और फेस फैट को कम करने के लिए सबसे पहले डाइट में बदलाव जरूरी हैं। एजिंग, हार्मोनल इंबैलेंस और अनियमित जीवनशैली का असर फेस फैट पर होता है और इसकी वजह से जॉलाइन के आस-पास चर्बी जमने लगती है। डाइट में कुछ खास बदलावों के जरिए इसे कम किया जा सकता है।
- न्यूट्रिएंट्स से भरपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लें। कैलोरीज कम करें, लेकिन पोषक तत्वों की कमी न होने दें। रिफाइंड शुगर, प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे सोडा, व्हाइट ब्रेड और पेस्ट्रीज को अवॉइड करें। इनकी वजह से इंसुलिन स्पाइक होता है और फेस फैट बढ़ने लगता है।
- ब्लड शुगर को रेगुलेट करने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए क्विनोआ, ओट्स और शकरकंद जैसे कॉम्पलेक्स कार्ब्स को डाइट में शामिल करें, लेकिन इनका सेवन भी आपको 100-150 ग्राम से ज्यादा नहीं करना है।
- प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोटीन रिच डाइट शरीर में वॉटर रिटेंशन को कम करके चेहरे की पफीनेस को कम करती है। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वेट लॉस के दौरान भी मसल्स को नुकसान नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- मोटे चेहरे को पतला कैसे करें? इन 5 उपायों से 1 महीने में कम होगी Double Chin
- हफ्ते में 2 बाप फ्लैक्स सीड्स और ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और फेस फैट कम करने में भी मदद मिलती है।
- रोजाना 3-4 लीटर पानी पिएं। आप खीरा या नींबू से इंफ्यूज्ड वॉटर भी पी सकती हैं। इससे जॉ एरिया के आस-पास जमा फैट कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
- पोटैशियम से भरपूर डाइट जैसे एवाकाडो, पालक और केले को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे सोडियम लेवल रेगुलेट होता है और चेहरे की चर्बी कम होती है।
- बाहर का खाना और पैकेज्ड स्नैक्स न खाएं ताकि शरीर में सोडियम कम हो सके।
- मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने वाले मसाले जैसे हल्दी, अदरक और ग्रीन टी को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे भी बेली फैट और फेस फैट कम होता है। आप 16:8 घंटे की फास्टिंग विंडो को फॉलो करें, इससे भी फैट कम होता है।
- रोजाना कुछ फेशियल एक्सरसाइज भी जरूर करें। अगर आप इन बदलावों को अभी से फॉलो करेंगी, तो 4-8 हफ्तों में असर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- डबल चिन को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
यह है एक्सपर्ट की राय
डबल चिन कम करने के लिए डाइट में एक्सपर्ट के बताए बदलाव जरूर करें। साथ ही आप कुछ फेशियल एक्सरसाइज को भी रूटीन का हिस्सा बनाएं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।