गर्मियों में अपच दूर करने के लिए पिएं इस पत्ते का जूस

गर्मियों में अगर गैस और अपच ने आपको परेशान किया हुआ है, तो इस पत्ते के जूस को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे डाइजेशन सुधरेगा और वजन भी कम होगा।

 
curry leaves juice to reduce indigestion

गर्मियों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हमें परेशान करती हैं। तेज तापमान और लू के बीच, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें लोगों को काफी देखने को मिलती है। गर्मी का असर हमारे हार्मोन्स और मेटाबॉलिज्म पर भी होता है। इन दिनों में भूख कम हो जाती है और खाने को पचाना भी मुश्किल होता है। कई लोगों को, गर्मियों में खाना खाने के बाद, गैस और बदहजमी होने लगती है। जब पाचन दुरुस्त नहीं होता है, तो सेहत भी ठीक नहीं रहती है। ऐसे में, गर्मियों ग में अगर गैस और अपच ने आपको परेशान किया हुआ है, तो आपको इस आसान से नुस्खे को आजमाना चाहिए। जी हां, आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में अपच को दूर कर सकता है। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना। साथ ही, यह भी बताया कि इस पत्ते का जूस, सेहत को अन्य भी कई फायदे पहुंचाता है।

गर्मियों में अपच दूर करने के लिए करी पत्ते का जूस (Curry leaves for indigestion)

curry leaves for digestion

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में आराम मिलता है।
  • मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। पाचन तंत्र के ठीक से काम न करने पर, शरीर में फैट जमा होने लगता है।
  • ऐसे में गैस और अपच से राहत पाने के लिए, आप खाली पेट करीपत्ते का जूस पिएं।
  • करी पत्ता,बॉडी डिटॉक्स करता है। इसका जूस पीने से, शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने के लिए भी यह जूस फायदेमंद है।
  • करीपत्ता डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करता है।
  • इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

कैसे पिएं करी पत्ते का जूस? ( How to make curry leaves juice)

curry leaves for gas

  • करी पत्ते को सादा चबाकर आप गुनगुना पानी भी पी सकती हैं या फिर करी पत्ते को पीसकर इसका रस निकालें और फिर इसे पानी में मिलाकर पिएं।
  • आपको 5-7 करी पत्तों का इस्तेमाल करना है।
  • आप करी पत्तों को पानी में उबालकर भी पी सकती हैं।
  • इसे उबालने के बाद छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

यह भी पढ़ें- गैस और अपच को दूर कर पाचन को मजबूत बनाता है यह आयुर्वेदिक उपाय

गर्मियों में पेट से जुड़ी दिक्कतों को कम करने के लिए, आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP