Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

PCOS से परेशान महिलाएं रोज पिएं इन 2 सब्जियों का जूस

PCOS के लक्षणों को कम करने में डाइट में बदलाव सबसे अधिक जरूरी है। मेथी और तिल के बीज PCOS में फायदेमंद होते हैं। वहीं, एक्सपर्ट की बताई इन 2 सब्जियों का जूस भी पीना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-24, 08:00 IST
healthy soup for pcos

PCOS Diet: PCOS की समस्या से आजकल महिलाएं काफी परेशान हैं। PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, जिसके चलते महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों पर असर होता है। इसके कई अन्य लक्षण भी महिलाओं में नजर आने लगते हैं। यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है। आज के समय में अनियमित जीवनशैली, खान-पान का सही न होना और तनाव की वजह से यह समस्या बढ़ती जा रही है। PCOS और PCOD में महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाती है और महिलाओं की ओवरीज में सिस्ट बन जाती हैं। जिसके चलते पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं और कंसीव करने में भी मुश्किल आती है।

इसके लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। यहां हम आपको 2 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं। 

 

PCOS के लिए गाजर और चुकंदर का जूस (Benefits of carrot and beetroot juice for PCOS)

best time to drink beetroot and carrot juice

  • पीसीओएस डाइट में गाजर और चुकंदर को शामिल करना फायदेमंद होता है। चुकंदर में एंटी-इंफ्लेमेटर गुण पाए जाते हैं। 
  • यह कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के खतरे को भी कम करता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। 
  • चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। ये लिवर के काम में मदद करते हैं और हार्मोन्स के डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देते हैं। 
  • पीसीओएस से परेशान महिलाओं को हार्मोनल बैलेंस के लिए इस जूस को पीना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- PCOD में बर्थ कंट्रोल पिल्स खाना कितना सेफ? जानें

Benefits of carrot and beetroot juice for PCOS

  • गाजर में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पीसीओएस में ओव्यूलेशन से जुड़ी दिक्कते होती हैं, इन्हें दूर करने के लिए गाजर फायदेमंद है।
  • आप गाजर, पालक और चुकंदर को मिलाकर, इसका सूप भी बना सकती हैं। 
  • 28 दिनों के साइकिल में रोज रात को यह जूस पीना चाहिए। 
  • खून को साफ करने में और यूट्रस को हुए किसी भी तरह के डैमेज को दूर करने में यह जूस फायदा कर सकता है।
  • एनर्जी को बढ़ाने और पीरियड्स को रेगुलेट करने में यह काम आता है।
  • गाजर और चुकंदर के जूस के अलावा आप इसे उबालकर भी खा सकती हैं। 
  • इसे उबालकर इसके पल्प को आप रोटी, करी या चीला भी मिला सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- पीसीओडी की समस्या से हैं परेशान? इन आयुर्वेदिक टिप्स की लें मदद

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।