Iron-Rich Food: शरीर में है आयरन की कमी? डाइट में शामिल करें यह जूस

शरीर के सही तरह के फंक्शन करने के लिए आयरन, कैल्शियम और भी कई विटामिन्स व मिनरल्स का लेवल सही होना जरूरी है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो जाती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बनना कम हो जाता है और कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। आयरन की कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। यहां हम आपको एक हेल्दी जूस के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर हैं।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस (Is Beetroot and Carrot good for Anemia)

- आयरन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का जूस फायदेमंद है।
- चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह खून को साफ करता है, बॉडी को डिटॉक्स करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
- गाजर शरीर में मौजूद आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में होता है, जो कि खून बनाने में मदद करता है।
- गाजर में फाइबर भी बहुत अधिक पाया जाता है। यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
- चुकंदर में फोलेट भी अधिक मात्रा में होता है। यह हमारी कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
- इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई में भी सुधार होता है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- शरीर में हो गई है खून की कमी? इन 3 सुपर मील्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
चुकंदर और गाजर का जूस कैसे बनाएं? (Can Iron Deficiency be cured Naturally)

सामग्री
- गाजर- 1
- चुकंदर- 1
- काला नमक- 1 चुटकी
- काली मिर्च- 1 चुटकी
- नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि
- गाजर और चुकंदर को उबालें।
- आप चाहें तो इन्हें स्टीम भी कर सकती हैं।
- अब इसे ब्लेंड कर लें और छान लें।
- सारा पल्प न फेंके बल्कि कुछ पल्प को वापिस जूस में मिला लें।
- अब इसमें नींबू का जूस मिलाएं।
- आपका आयरन रिच जूस तैयार है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में आयरन की कमी के दिखते हैं ऐसे लक्षण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- शरीर में खून की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?
- शरीर में खून की कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।
- एनीमिया क्या होता है?
- शरीर में खून की कमी होने पर इसे एनीमिया कहा जाता है। इसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स नॉर्मल से कम हो जाती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।