Chaitra Navratri 2020: क्‍या आप नवरात्रि में normal days से ज्यादा कैलोरी तो नहीं ले रहीं

अगर नवरात्र के दिनों में आप स्पेशल थाली खाती हैं तो उसमें मौजूद total calories के बारे में जान लें। शायद आप normal days से ज्यादा कैलोरी ले रही हों। 
Updated:- 2020-03-25, 15:59 IST
Navratri ki thali big

नवरात्र के आते ही लोग फास्ट रखने की तौयारी करने लगते हैं। लेकिन कई लोग व्रत में इतनी सारी चीजें खा लेते हैं कि बॉडी डिटॉक्स हो ही नहीं पाती। अब तो मार्केट में सात्विक पिज्जा भी आ गया है जो व्रत के दौरान खाया जाता है। नवरात्रि का व्रत लगभग हर घर की महिलाएं रखती हैं। इन व्रत के दौरान महिलाएं नवरात्रि की थाली खाती हैं जिसमें पांच चीजें compulsory होती हैं- 

  • कुट्टू के आटा की दो पूड़ी 
  • एक कटोरी सामक की खीर
  • 2 पीस पनीर कोफ्ता
  • 1 कटोरी आलू सब्जी
  • 100 ग्राम साबूदाना नमकीन

इसे जरूर पढ़ेें:  नवरात्रि स्पेशल- व्रत में बनायें ये स्पेशल डोसा और खुद को रखें एनर्जेटिक

Navratri ki thali  inside x

लेकिन क्या आपको मालूूम है कि इस सात्विक खाने में इतनी सारी कैलोरी होती है कि व्रत के अंतिम दिनों में बॉडी डिटॉक्स ही नहीं हो पाती। उल्टे वजन और बढ़ जाता है। 

डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्‍टर सिमरन सैनी कहती हैं, "सामान्य तौर पर व्रत के दौरान फलाहार लेना ही फायदेमंद होता है और वैसे भी व्रत बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किया जाता है। बॉडी डिटॉक्स केवल अधिक से अधिक पानी और फलों का जूस पीने से होती है। इसलिए व्रत के दौरान ऑयली डाइट के बजाय फल और लाइट डाइट लें।"

कुट्टू की पूड़ी

डॉक्‍टर सिमरन सैनी कहती हैं, "लोग व्रत में कुट्टू के आटे की पूड़ी खाते हैं। कुट्टू की पूड़ी से तेजी से वजन बढ़ता है। एक मध्यम आकार की कुट्टू की पूड़ी में 250 कैलोरी होती है। तो आप खुद सोचिए कि आप एक दिन में केवल कुट्टू की पूड़ी ही खाकर कितना अपना वजन बढ़ा रही हैं।" 

 

सामक की खीर और पनीर कोफ्ता 

इसी तरह डॉक्‍टर सैनी कहती हैं, "एक कटोरी सामक की खीर में 175 कैलोरी होती है और एक कटोरी पनीर कोफ्ता में 300 कैलोरी होती है। मतलब 475 कैलोरी आप एक बार में खा रही हैं। तो सोच लीजिए की आप कितना बॉडी को डिटॉक्स कर रही हैं।" 

 

आलू सब्जी और साबूदाना नमकीन

इसी तरह कुछ लोग आलू की सब्जी बनाकर खाते हैं। अब तो साबुदाना नमकीन खाना काफी नार्मल बात हो चुकी है। लेकिन इसी तरह डॉ. सैनी कहती हैं, "1 कटोरी आलू सब्जी में 180 कैलोरी और 100 ग्राम साबूदाना नमकीन में 250 कैलोरी होती है।" 

अब आपको खुद नहीं लगता कि आप व्रत के दिनों में सामान्य दिनों से ज्यादा कैलोरी ले रही हैं कि नहीं?  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।