खाना खाने के तुरंत बाद पेट में बनती है गैस? इस पाउडर से दूर होगी समस्या

खाना खाने के तुरंद बाद ही पैट में गैस बनने लगती है? अगर हां तो आप यह खास पाउडर का सेवन करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-05-21, 21:55 IST
gut health these  simple ingredients

गलत खानपान और गलत जीवन शैली के कारण अक्सर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। हम में से कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी और पेट में गैस बनने लगती है। इससे काफी असहजता महसूस होती है। कई बार लोग गैस की दवा खाते हैं या फिर किसी तरह के चूर्ण का भी सेवन करते हैं लेकिन फिर भी समस्या ठीक नहीं होती। अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद ही पेट में गैस बनती है तो आज हम आपको एक्सपर्ट का बताए एक होममेड पाउडर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इससे गैस की समस्या चुटकियों में दूर हो सकती है। इस बारे में डायटीशियन शीनम मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं।

खाना खाने के बाद तुरंत गैस बने तो क्या करें

jeeera powder

एक्सपर्ट बताती हैं कि गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप सौंफ, अजवाइन, धनिया, जीरा को बराबर मात्रा में रोस्ट कर लें। फिर इसका दरदरा पाउडर बना लें। इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें। जब कभी भी आपको गैस परेशान करे तो एक चम्मच इस पाउडर को पानी में घोलकर पी लें। इससे काफी जल्दी आराम मिलता है। ट्रैवलिंग के दौरान अगर आपको गैस की समस्या होती है तो भी इसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं।

होममेड पाउडर के फायदे जानिए

  • सौंफ पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद है यह सूजन के साथ ही गैस की समस्या को भी काम करने में मदद करता है। सौंफ में मौजूद आवश्यक तत्व पाचक रस और एंजाइमों के स्त्राव को उत्तेजित करते हैं जो आपके पाचन तंत्र में सुधार करते हैं।
  • वहीं जीरा भी पाचन विकारों को दूर करने में मददगार है। इसमें एंटी गैस्ट्रिक कंपाउंड पाए जाते हैं, वहीं इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पेट को साफ करने और आंतों के लिए बेहतर माना जाता है।

यह भी पढ़ें-खाने में नमक की जगह डालें ये चीजें, दिल की सेहत में होगा सुधार

indigestion after food

  • वही अजवाइन की बात करें तो यह घुलनशील आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही इसमें कुछ एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो अपच की समस्याओं को तुरंत ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी माइक्रोबॉयल प्रॉपर्टी होती है जो पाचन क्रिया को संतुलित रखती है और डाइजेशन प्रोसेस को इंप्रूव करती है जिससे एसिडिटी. गैस पेट फूलने की समस्या में रहता मिलता है
  • धनिया भी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन कार्मिनेटिव एजेंट होता है,इसका सेवन करने से पेट फूलने, पेट में दर्द की समस्याओं और गैस को दूर किया जाता है।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में लहसुन खाते समय इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP