उबल अंडा या आमलेट, सेहत के लिए किसे माना जाता है अधिक हेल्दी

अंडों को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इनमें ना केवल हाई क्वालिटी प्रोटीन पाया जाता है, जो मसल्स रिपेयर से लेकर ग्रोथ में मदद करता है, बल्कि इसमें कई तरह के विटामिन व मिनरल्स भी मौजूद होते हैं, जो बोन हेल्थ से लेकर इम्यून फंक्शन पर पॉजिटिव असर डालते हैं। इसे वेट मैनेजमेंट से लेकर हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि हेल्थ कॉन्शियस लोग अंडा खाना बेहद ही पसंद करते हैं।
हालांकि, हर दिन एक ही चीज को खाना थोड़ा बोरिंग हो सकता है, इसलिए वे अंडे की कई नई तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पापुलर है अंडे का आमलेट बनाकर खाना। वहीं कुछ लोग अंडे को उबालकर उस पर मसाला लगाकर खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग उबला अंडा या फिर आमलेट ही खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उबले अंडे और आमलेट में से क्या सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि आपको उबला अंडा या फिर आमलेट क्या खाना चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है एग वॉश जिसे बेकिंग में किया जाता है इस्तेमाल, बेकर के किचन का है इंपॉर्टेंट इंग्रीडिएंट
उबले अंडे के फायदे
- अगर आप अपनी डाइट में उबला हुआ अंडा शामिल करते हैं तो इससे आपको कुछ फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
- उबले अंडे में आमलेट की तुलना में कैलोरी कम होती है। इसलिए वेट लॉस में इसे अच ऑप्शन माना जाता है।
- अंडे उबालना काफी आसान होता है और आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है।पको इसका पूरा लाभ मिलता है।
- उबले अंडे में आमलेट की तुलना में फैट कंटेंट भी कम होता है, क्योंकि इसमें किसी तरह के ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
आमलेट खाने के फायदे
- उबले अंडे की तरह ही आमलेट खाने के भी कई फायदे हैं। मसलन-
- आमलेट में आप कई तरह की सब्जियां व हर्ब्स आदि मिला सकते हैं, जिससे आपको हर बार एक अलग टेस्ट मिलता है।
- चूंकि आमलेट में सब्जियां और अन्य इंग्रीडिएंट्स को मिक्स किया जाता है, इसलिए इससे आमलेट का फाइबर कंटेंट बढ़ जाता है और आप लंबे समय तक तृप्त महसूस करते हैं।
- आमलेट बनाते समय अगर एवोकाडो, जैतून का तेल, या नट्स आदि को शामिल किया जाता है, तो इससे आपको हेल्दी फैट्स मिलते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Egg Yolk: अंडे की जर्दी क्यों होती है सफेद, इन कारणों से पीला नहीं सफेद होता है योक
किसका करें सेवन
यूं तो आमलेट और उबले अंडे दोनों ही सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन अगर आप एक कम कैलोरी ऑप्शन चुनना चाहते हैं तो आप उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आप अतिरिक्त टेस्ट चाहते हैं और फैट्स के कारण मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी को अनदेखा कर सकते हैं तो आमलेट को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।