herzindagi
image

डाइजेशन सुधारना हो या शरीर के दर्द से निजात पाना हो, डाइट में शामिल करें यह चटनी

सेहतमंद रहने के लिए, सबसे जरूरी सही खान-पान है। काली मिर्च, सौंफ और जीरे से बनने वाली यह चटनी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। आयुर्वेद में इसे गुणों की खान बताया गया है।
Updated:- 2024-12-06, 20:33 IST

हमारे घरों में खाना बनाते वक्त स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखा जाता है। हर भारतीय घर में चटनी, अचार, मुरब्बा, कांजी और भा न जाने कितनी ऐसी देसी चीजें बनाई जाती हैं, जो अपने आप में सेहत की सौगात है। हमारे किचेन में भी गुणों से भरपूर कई मसाले हैं। ये मसाले खाने का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं लेकिन साथ ही सेहत को दुरुस्त करने और कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। डाइजेशन को दुरुस्त करना हो, वजन कम करना हो, गैस और एसिडिटी में राहत पाना हो या सर्दी-खांसी से छुटकारा पाना, मम्मी के किचेन के मसाले कई समस्याओं में रामबाण है। आज यहां हम आपको इन मसालों से बनने वाली एक देसी चटनी के बारे मं बता रहे हैं, जो गुणों की खान है। काली मिर्च, सौंफ और जीरे से बनने वाली यह चटनी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

सेहत के लिए फायदेमंद है यह देसी चटनी

jeera water for body detox

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह चटनी फ्लेवल से भरपूर है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, डाइजेशन दुरुस्त होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर के दर्द में भी आराम मिलता है।
  • यह चटनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे सर्दी-जुकाम में भी फायदा होता है।
  • काली मिर्च में पिपेरिन होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, गले में जमा बलगम को बाहर निकालती हैं और सर्दी-खांसी में आराम देती है।
  • काली मिर्च इम्यूनिटी को बढ़ाने और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करती है।
  • सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह पाचन को मजबूत करती है और इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • जीरा, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इस चटनी को खाने से गैस, एसिडिटी और बदहजमी नहीं होती है।
  • यह चटनी बीपी और शुगर को मैनेज करने के साथ, शरीर के दर्द को भी दूर करती है।

यह भी पढ़ें- गैस और अपच को दूर कर पाचन को मजबूत बनाता है यह आयुर्वेदिक उपाय

गुणों से भरपूर इस चटनी को डाइट में जरूर करें शामिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

 

सामग्री

  • नारियल- 1 टेबलस्पून (ताजा कटा हुआ)
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • काली मिर्च- 1 टीस्पून
  • सौंफ- 1 टीस्पून
  • लहसुन- 4 कली
  • घी- 1 टेबलस्पून

यह विडियो भी देखें

विधि

  • एक पैन में घी डालें।
  • घी में नारियल के टुकड़े और काली मिर्च डालकर भूनें।
  • अब इसमें जीरा और सौंफ डालें।
  • इसमें नमक मिलाएं।
  • इसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
  • आपकी हेल्दी चटनी तैयार है।

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेगी यह चाय

 

एक्सपर्ट की बताई यह चटनी शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। इसे डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।