herzindagi
bilva fruit and leaves for diabetes

Mahashivratri 2024: डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है भगवान शिव पर चढ़ाया जाने वाला यह फल

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिव जी को बेलपत्र और बेल का फल चढ़ाया जाता है। यह गुणों से भरपूर होता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 15:15 IST

आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त उनकी पूजा, आराधना करते हैं और उनसे मनचाहा वरदान मांगते हैं। शिवरात्रि के दिन भोले बाबा को कई चीजें अर्पित की जाती हैं। जिनमें से एक है बेलपत्र और बेल का फल। ये दोनों ही चीजें  शिव जी को प्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों चीजें गुणों से भरपूर होती हैं और सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। खासकर, डायबिटीज में बेल के पत्ते और बेल का फल दोनों ही बहुत लाभकारी होता है। डायबिटीज के रोगियों को किस तरह ये दोनों चीजें फायदा पहुंचाती हैं और इनमें क्या गुण पाए जाते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।  यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

बेल पत्र और बेल के फल से सेहत को मिलते हैं कई फायदे (Can We eat Bael Fruit in Diabetes)

bel fruit benefits

  • बेल के फल में फाइबर,  कैल्शियम, विटामिन A, C, B1 और B6 पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है जिसकी वजह से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
  • बेल के फल और पत्तियां दोनों की मेटाबॉलिज्म को सुधारती हैं और शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करती हैं।
  • बेल दिल के लिए भी अच्छा होता है। इसमें लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। 
  • बीपी के पेशेंट्स के लिए और कब्ज को दूर करने में यह बहुत फायदेमंद होता है।
  • बेल, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
  • बेल में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में कार्ब्स का फ्लो सही रहता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे करें बेल के फल और बेलपत्र का सेवन?

bilva patra benefits

  • बेल के फल का गूदा निकाल कर इसे खा सकते हैं।
  • आप रोज सुबह 1 गिलास बेल का जूस पीकर शुगर लेवल को काफी हद तक मैनेज कर सकती हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट बेल पत्र चबा बसकती हैं।
  • आप बेल के पत्तों का जूस भी पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गणेश जी की इस प्रिय घास से मिलते हैं ये 8 जादुई फायदे, महिलाएं यूं करें सेवन

 यह भी पढ़ें- डायबिटीज पेशेंट्स को सर्दियों में जरूर खानी चाहिए ये 3 चीजें

यह विडियो भी देखें

 

बेलपत्र और बेल का फल शिवजी को प्रिय होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।