विंटर डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 पराठे, होंगे कमाल के फायदे

सर्दियों में सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो जाती है। आप इन 3 पराठों का सेवन करके खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-18, 19:31 IST
bajra garlic paratha

सर्दियों का मौसम जहां सुहावना होता है वहां आलस भरा भी होता है। दिन पर ऊर्जा की कमी महसूस होती है। वहीं बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इस मौसम में हार्ट,डायबिटीज और कब्ज से जुड़ी दिक्कत भी हो जाती है। कहा जाता है कि सही खानपान से आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए 3 तरह के हेल्दी पराठे के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं डायटीशियन शीनम मल्होत्रा से।

सर्दियों में जरूर खाएं ये पराठें

मेथी और बाजरे का पराठा

सर्दियों में बाजरे का पराठा खाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। बाजरा डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है । वहीं इससे वेट लॉस और बोन हेल्थ को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। अगर आप बाजरे के पराठे में मेथी ऐड करते हैं तो इससे आपको खाने में फोलिक एसिड का डोज मिल सकता है। ये संयोजन आपको एनीमिया की समस्या से बचा सकता है। महिलाओं को सर्दियों में मेथी और बाजरे के पराठे का सेवन करना चाहिए।

हरी लहसुन और ज्वार का पराठा

green garlic paratha

सर्दियों में आप हरी लहसुन और ज्वार का पराठा भी खा सकते हैं। प्रोटीन और विटामिन बी से भरपूर ज्वार जहां आपको जहां ऊर्जा से भर सकता है वहीं लहसुन इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हार्ट हेल्थ को प्रोमोट करता है। सर्दियों में अक्सर ऊर्जा की कमी हो जाती है और दिल की बीमारियों का जोखिम भी बना रहता है। ऐसे में आप इस पराठे से लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कोरोना ही नहीं इन घातक बीमारियों में भी चली जाती है सूंघने की क्षमता, न करें नजरअंदाज

मक्की और मूली का पराठा

मक्की की रोटी सर्दियों में खूब खाई जाती है। इससे सेहत को खूब फायदा पहुंचता है लेकिन अगर आप मक्की में मूली एड करते हैं तो इससे आपको दोगुणा फायदा पहुंच सकता है। विटमिन ए से भरपूर मक्की से त्वचा,बालों और दृष्टि में सुधार होता है तो वहीं मूली पाचन को दुरुस्त करता है। सर्दियों में कब्ज या पाचन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आप इस पराठे का सेवन कर सकते हैं। (सर्दियों में ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी)

यह भी पढ़ें-खाने के तुरंत बाद करें यह मुद्रा, पेट के रोग होंगे दूर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP