क्या है ब्लैक राइस? जानें इसके फायदे

चावल एक ऐसी चीज़ है जिसको कई तरह से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। आप में से कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें सफेद चावल खाना पसंद होगा लेकिन कुछ अपनी सेहत की वजह से आहार में ब्राउन राइस (ब्राउन रंग के चावल) खाना पसंद करते होंगे। इन सबके अनुरूप, क्या आपने कभी काले चावल के बारे में सुना है? आपको सुनकर आश्चर्य ज़रूर हुआ होगा। आपको बता दें, काले चावल भी आम चावलों जैसे ही होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
जो लोग सफेद और ब्राउन चावल खाना पसंद नहीं करते हैं ऐसे में ब्लैक राइस का विकल्प चुन सकते हैं लेकिन क्यों? बहुत कम लोग ब्लैक चावल के बारे में जानते होंगे। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कि ब्लैक चावल क्या है? इसके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं? साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे इसको बनाते कैसे हैं।
क्या है काले चावल?
चावल की कई तरह की किस्में होती हैं जैसे सफेद चावल, ब्राउन चावल और उन्हीं में से एक काला चावल हैं। इस चावल की प्रजाति का नाम ऑरिजा सतिवा है। इन चावलों का उत्पादन चीन, श्रीलंका और भारत जैसे कई देशों में किया जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन जैसे अनेक पोषक तत्व होते हैं, ज़्यादातर इस चावल का सेवन औषधीय गुणों और पोषक तत्वों की वजह से किया जाता है क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।
काले चावल के फायदे
ऊपर हमने ये समझ लिया कि काले चावल क्या है ये कहां पाए जाते हैं तो चलिए अब हम जानते हैं इसके फायदे के बारे में-
वजन को कम करें
काले चावल वजन को कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। अगर आप वजन कम करनाचाहती हैं तो नियमित रूप से यह चावल अपने आहार में शामिल कर सकती हैं क्योंकि यह सफेद चावल के मुकाबले ज़्यादा फायदेमंद हैं। इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन भी ना करें वर्ना आपको कई दिक्कतें भी हो सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्मियों में गन्ने का जूस सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, करें डाइट में शामिल
दिमाग को बनाए स्ट्रांग
ब्लैक चावल दिमाग के लिए बहुत उपयोगी है। अगर आपका दिमाग कमज़ोर है या आप बातों को जल्दी भूल जाती हैं तो आप यह चावल खा सकती हैं। साथ ही यह अवसाद और अल्जाइमरजैसे रोगों के जोखिम को भी कम करता है।
पाचन तंत्र होगा मज़बूत
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। अगर आपका पेट खराब रहता है तो डाइट में काले चावल शामिल कर सकते हैं।
आंखों के लिए लाभकारी
चावल में मौजूद तमाम पोषक तत्व आंखों का ख्याल रखते हैं। अगर आप आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं तो काले चावल खा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये 9 फूड आइटम्स कर सकते हैं आपकी हेल्थ को प्रभावित
चावल कैसे पकाएं
इसके लिए सबसे पहले आप आवश्यकतानुसार चावल लें और एक पतीले में रात-भर भिगोकर रख दें। अगर आपको जल्दी है तो आप एक घंटे पहले भी भिगो सकते हैं। फिर चावल को अच्छे से धोकर एक बर्तन में बनाने के लिए गैस पर रख दें। निश्चित समय के अनुसार चावल को चलाते रहें और चावल पक जाएं तो गैस बंद कर दें, बस सिंपल।इन चावलों को आप सामान्य स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं।
लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।