herzindagi
image

सुबह सवेरे सौंफ के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

सौंफ के बीजों की चाय तो आपने पी होगी। क्या आपने सौंफ के पत्तों की चाय पी है। आइए जानते हैं। सौंफ के पत्तों से मिलने वाले कुछ जबरदस्त लाभ के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-05-20, 00:02 IST

सौंफ हमारे किचन का एक अहम मसाला है, जो स्वाद के साथ सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। अक्सर खाने के बाद भी लोग सौंफ चबाते हैं, ताकी पाचन ठीक रहे। यह तो हो गई सौंफ के बीजों की बात। लेकिन क्या आपने सौंफ की पत्तियों के बारे में सुना है। इससे भी सेहत को कमाल के फायदे मिलते हैं। अगर आप हर सुबह इसके पत्तियों का पानी पिएं, तो आपको कई चौंकाने वाले फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

सौंफ की पत्तियों का पानी पीने के फायदे

saunf leaves health benefits

सौंफ की पत्तियों में फाइबर होता है, जो पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। गर्मियों में इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है।

सौंफ की पत्तियों का पानी पीने से आपका दिल सेहतमंद रह सकती है। इसमें पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को कंट्रोल करते हैं।

वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो इसका पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो आपके पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

fennel leaves for heart health

सौंफ की पत्तियां फोलेट से भरपूर होती हैं। वहीं फोलेट, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इससे खून की कमी दूर होती है। एनीमिया के लक्षणों में सुधार होता है।

सौंफ के पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसमें फाइटोकेमिक्लस और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। इससे लिवर नेचुरल तीरके से साफ होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।