जावित्री की चाय पीने से मिल सकते हैं सेहत को ये 5 फायदे

हमारी रसोई में मौजूद कई ऐसे मसाले हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये मसाले हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। डाइजेशन सुधारना हो, वजन कम करना हो, नींद आने में मुश्किल हो, पीरियड्स की दिक्कत हो या फिर सर्दी-जुकाम से राहत पाना, किचेन में मौजू इन मसालों में हमारी कई समस्याओं का हल छिपा है। जावित्री, इन्हीं मसालों में से एक है। इसकी चाय कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। अगर आप सही तरीके और सही मात्रा में जावित्री की चाय का सेवन करेंगी, तो इससे सेहत दुरुस्त रहेगी और एक नहीं बल्कि 5 समस्याओं में लाभ मिलेगा। जावित्री की चाय पीने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
जावित्री की चाय पीने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

- जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसकी चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।
- अगर आपको अक्सर मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन घेर लेते हैं, तो जावित्री की चाय का सेवन करें। यह शरीर के लिए एक हेल्दी टॉनिक के तौर पर काम करती है
- जावित्री की चाय पीने से डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन बढ़ता है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और पाचन में सुधार होता है।
- जावित्री की चाय मेटाबॉलिज्म को सुधारती है और इससे फैट बर्निंग तेज होती है। इसे पीने से वजन भी आसानी से कम होता है।
- अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इस चाय को जरूर डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें- वजन को तेजी से कम करते हैं किचन में मौजूद 3 जबरदस्त मसाले

- जावित्री में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसकी चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- यह चाय शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारती है। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती है।
- जावित्री की चाय पीने से स्ट्रेस लेवल कंट्रोल में रहता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
- यह चाय जोड़ों के दर्द और पीरियड्स क्रैम्प्स में भी आराम पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
जावित्री की चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।