Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:54 AM IST

गट हेल्थ के सच्चे साथी हैं घी और मुनक्का, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका

पाचन को सुधारने, कब्ज को दूर करने और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में घी और मुनक्का बहुत फायदा करता है। ये दोनों ही चीजें पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। चलिए इन्हें खाने का सही तरीका जानते हैं।
Updated:- 2026-07-03, 18:47 IST
image

काफी लोगों को लगता है कि गट हेल्थ का मतलब सिर्फ हमारी आंतों (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट) की सेहत से है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह सिर्फ खाने को सही तरह से पचाने तक सीमित नहीं है। बेशक गट हेल्थ खराब होने का असर हमारे पाचन पर होता है और इसकी वजह से पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी हो सकती है, लेकिन गट हेल्थ शरीर के और कई हिस्सों और फंक्शंस पर भी प्रभाव डालती है। गट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं और हमारी इम्यूनिटी, मेंटल हेल्थ और एनर्जी लेवल को बैलेंस रखने के लिए, इनका सही बैलेंस बहुत जरूरी है। गट को सेकेंड ब्रेन कहा जाता है और जब इसमें गुड बैक्टीरिया कम होने लगते हैं, तो पाचन खराब हो सकता है, इम्यूनिटी कमजोर होती है, मूड और स्किन पर असर होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण धीमा हो जाता है।
गट को हेल्दी रखने और पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में घी और मुनक्का मदद कर सकते हैं। चलिए इनके फायदों और इन्हें खाने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

घी

  • गट हेल्थ के लिए घी बहुत फायदेमंद होता है। घी में ब्यूटेरिक एसिड होता है। यह गट सेल्स के लिए एनर्जी के तौर पर काम करता है और गट लाइनिंग को पोषण देता है।
  • घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वसा में घुलनशील विटामिन्स जैसे विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के अवशोषण में मदद करते हैं। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

ghee milk for constipation

  • घी पाचन अग्नि को भी बेहतर बनाता है और इससे खाने के सही तरह से पचने में मदद मिलती है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है।
  • घी को डाइट में शामिल करने का सही तरीका- आप खाने के बाद एक चम्मच घी खा सकती हैं। आप रोजाना 1 चम्मच घी को गुनगुने पानी या दूध में डालकर भी पी सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी

मुनक्का

  • मुनक्का हमारी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मुनक्के में मौजूद फाइबर नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करता है और इसके सेवन से पेट आसानी से साफ होता है।
  • इससे आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और खाना बेहतर तरीके से पचता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी को भी दूर करता है।

munakka boiled in water benefits

  • मुनक्के के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। इससे पाचन आसानी से होता है और शरीर, खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके अवशोषित कर पाता है।
  • मुनक्का कैसे खाएं?- आप खाली पेट 8-10 भीगे हुए मुनक्के खा सकती हैं। जब आप इसे पानी में भिगोकर खाती हैं, तो पेट की गर्मी भी शांत होती है। मुनक्के को आप घी में भूनकर भी खा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- डाइजेशन होगा मजबूत और पेट रहेगा खुश, खाने के बाद जरूर पिएं नींबू-अदरक की यह ड्रिंक


पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए डाइटीशियन मनप्रीत के बताए तरीके से घी और मुनक्के को डाइट में शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।