डाइजेशन होगा मजबूत और पेट रहेगा खुश, खाने के बाद जरूर पिएं नींबू-अदरक की यह ड्रिंक

अगर आपका पाचन अक्सर खराब रहता है, हर दूसरे दिन आपको गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो जाती हैं, तो आपको अदरक और नींबू से बनने वाली इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन दुरुस्त होता है।
Updated:- 2026-07-01, 19:43 IST
image

क्या आपको हर दूसरे दिन गैस और एसिडिटी हो जाती है?
क्या आपको खुलकर भूख नहीं लगती है और खट्टी डकारे आती हैं?
अगर ऐसा है, तो आपको अपने पाचन पर ध्यान देने की जरूरत है। ये सभी बातें इशारा करती हैं कि आपका हाजमा दुरुस्त नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी खाना है, उतना ही जरूरी उस खाने का ठीक से पचना और उससे शरीर को एनर्जी मिला है। काफी लोगों को लगता है कि गैस, एसिडिटी या इनडाइजेशन नॉर्मल है,लेकिन ऐसा नहीं है। अगर भारी खाना खाने के बाद या नींद पूरी न होने पर कभी आपको इनडाइजेशन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन अगर अक्सर ऐसा हो रहा है, तो इस पर ध्यान दें। पाचन को दुरुस्त करने में घरेलू चीजों से बनने वाली कई हेल्दी ड्रिंक्स मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको नींबू और अदरक से बनने वाली एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करेगी अदरक और नींबू की यह ड्रिंक

  • एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों का पाचन खराब रहता है या जो अपने डाइजेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं, उन्हें अदरक और नींबू से बनने वाली इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।
  • खाने के 15-20 मिनट बाद अगर आप इस ड्रिंक को पिएंगी, तो इससे पाचन बेहतर होगा और गैस, ब्लोटिंग, इंफ्लेमेशन और फैट भी कम होगा।
  • यह ड्रिंक डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाती है और खाने को अच्छे से पचने में मदद करती है। खासकर, अगर किसी दिन आपको हैवी मील लिया है, तो इसे जरूर पिएं।
  • यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करती है, जिसस फैट आसानी से बर्न होता है। जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं, उन्हें भी इसे जरूर पीना चाहिए।

Post meal drink for digestion gass

  • नींबू और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह पेट की सूजन को कम कर सकते हैं। यह ड्रिंक गट हेल्थ को भी बेहतर बनाती है।
  • इसे रोजाना पीने से कुछ हफ्तों में आपको पाचन में सुधार महसूस हो सकता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
  • इसे आप एक मॉर्निंग ड्रिंक के तौर पर भी ले सकती हैं। हालांकि, पाचन से जुड़ी दिक्कतों में इसे खाने के बाद लेना बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें- Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी

कैसे तैयार करें अदरक और नींबू की ड्रिंक?

Post meal drink for digestion

  • 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस निचोड़ें।
  • इसमें 1 चम्मच के करीब अदरक का रस डालें।
  • आप इसमें काला नमक भी मिला सकती हैं।
  • इसे गुनगुना ही पिएं।


यह भी पढ़ें- शाम होते-होते फूलने लगता है पेट? ब्लोटिंग दूर करने में रामबाण है यह देसी चाय

 

 

डाइजेशन को सुधारने के लिए खाने के बाद अदरक और नींबू की इस ड्रिंक का सेवन करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।